छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात, घर से छड़ बेचकर शराब पीने पर डांटा तो कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट
A shocking incident in Chhattisgarh: A son attacked his mother with a grinding stone and killed her after she was scolded for selling the household items to drink alcohol.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने सिलबट्टे से सिर पर मारकर विधवा मां की निर्मम हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दिल दहला देने वाली ये पूरी वारदात लटोरी थानाक्षेत्र के गजाधरपुर इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गजाधरपुर चेरवापारा में मातृ दिवस के दिन रविवार को सरिया बेचकर शराब पी गया था, घर लौटा तो मां ने उसे फटकार लगाई. इसी बीच गुस्से में आरोपी बड़े बेटे दिगंबर उम्र 25 साल ने विधवा मांर फलेन बाई पति स्व ईश्वर प्रसाद चेरवा उम्र 45 साल पर सिलबट्टे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई और मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



