दर्दनाक हादसा, स्कूल की तीन मंजिला छत से गिरा भाई के साथ सोया 20 वर्षीय युवक, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

A tragic accident occurred in which a 20-year-old man, sleeping with his brother, fell from the three-story roof of a school, dying on the spot. Family members were devastated and police are investigating.

दर्दनाक हादसा, स्कूल की तीन मंजिला छत से गिरा भाई के साथ सोया 20 वर्षीय युवक, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई. सोमवार की रात तनिष्क अपने बड़े भाई और हाई सेकेंडरी स्कूल के चौकीदार अविनाश के साथ स्कूल की तीसरी मंजिल पर सोया था. तभी तनिष्क छत से गिर गया. आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तनिष्क कर्ष उम्र 20 साल तरगा गांव का रहने वाला था. वहीं तनिष्क का बड़ा भाई अविनाश हाई सेकेंडरी स्कूल में चौकीदार का काम करता है. दोनों सोमवार को चैनपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे. लौटने में देर होने की वजह से दोनों स्कूल की तीसरी मंजिल पर सो गए थे.
अविनाश मोबाइल से बात कर रहा था और बगल में उसका छोटा भाई सोया हुआ था. कुछ देर बाद अविनाश को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी और उसने जब उठकर देखा तो उसका भाई तनिष्क छत से नीचे गिर गया था. अविनाश जब तक नीचे पहुंचा तब तक तनिष्क की मौत हो गई थी.
अविनाश के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी. इसके बाद तनिष्क के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों भाई शराब के नशे में थे. नशे और नींद की वजह से तनिष्क छत से गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जिला अस्पताल चौकी पुलिस का इस मामले में कहना है कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना उरगा को डायरी भेजी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t