AI से अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, 20 करोड़ नहीं देने पर तलवार लेकर पहुंचा आरोपी!, दहशत में परिवार ने छोड़ा शहर, गुरुद्वारा रागी पर गंभीर आरोप

Blackmailed by creating obscene photos using AI, accused arrived with a sword when 20 crore rupees were not paid! Family fled the city in panic, serious allegations against Gurudwara Ragi

AI से अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, 20 करोड़ नहीं देने पर तलवार लेकर पहुंचा आरोपी!, दहशत में परिवार ने छोड़ा शहर, गुरुद्वारा रागी पर गंभीर आरोप

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धन-गुरुनानक दरबार के रागी पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि आरोपी रागी मनिंदर सिंह ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर महिला और उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले. मामला तब गंभीर रूप ले गया जब आरोपी ने अब 20 करोड़ रुपए की मांग कर दी. पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट रायपुर तेलीबांधा में दर्ज कराई थी. पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस बिलासपुर सिविल लाइन ट्रांसफर किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रागी मनिंदर सिंह ने गुरुद्वारे में आयोजित शबद-कीर्तन के दौरान महिला से पहचान बनाई. वह मूलतः अमृतसर का रहने वाला है. रागी ने महिला और उसकी 18 साल की बेटी को शबद-कीर्तन सिखाने का बहाना बनाकर परिवार के करीब आ गया. इसके बाद उसने परिवार से उधार में पैसे लेने शुरु किया और धीरे-धीरे कर्ज के नाम पर 5-10 हजार रुपए की किस्तें मांगने लगा.
जब परिवार ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी देना शुरु किया. इस दौरान उसने एआई तकनीक का उपयोग कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. दहशत की वजह से परिवार ने करीब 20 लाख रुपए किस्तों में आरोपी को दे दिया.
मनिंदर सिंह की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से डरकर परिवार ने 16 मार्च 2026 की रात अपना घर छोड़कर रायपुर स्थित अपने मायके में शरण ली. हालांकि वहां भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. आरोपी ने फोन पर बार-बार धमकियां दी कि वह हथियार लेकर घर आएगा और पूरे परिवार को खत्म कर देगा. एक घटना में पति ने फौरन 2 लाख रुपए देकर अपनी जान बचाई.
आरोपी की लगातार बढ़ती मांग ने परिवार को मानसिक रुप से तोड़ दिया. परिवार ने मायके वालों की मदद से तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया. घटना के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने मनिंदर सिंह को गुरुद्वारे से निकाल दिया. आरोपी अब अमृतसर से फोन कर परिवार को धमकी दे रहा है. बिलासपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस घटना ने एआई तकनीक के दुरुपयोग और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग की गंभीर समस्या को उजागर किया है. पुलिस ने जनता से अपील किया है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि की खबर  फौरन दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t