छत्तीसगढ़ में बाईपास पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत्त, मचा हड़कंप
A tragic accident occurred on a bypass in Chhattisgarh, where a speeding car lost control and overturned in a field, causing panic and death of the driver on the spot.
भाटापारा : भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के खोखली बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई.
यह हादसा देर रात हुआ लेकिन रात भर किसी को इसकी खबर नहीं मिल पाई. सुबह जब ग्रामीणों ने कार नम्बर CGO4 NH 1231 को खेत में पलटा हुआ देखा. तो हड़कंप मच गया.
जांच करने पर मौके से गोवर्धन (निवासी पड़कीडीह, थाना सुहेला) का शव बरामद हुआ. जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक हादसा रात में हुआ और सुबह खबर मिलने पर कार्रवाई की गई. भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



