रायपुर में ट्रेलर ने पल्सर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जप्त, जांच में जुटी पुलिस

A trailer collided with a Pulsar in Raipur, resulting in a tragic death of a woman, resulting in public outrage, and the accused driver was arrested and the vehicle was seized. Police are investigating.

रायपुर में ट्रेलर ने पल्सर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जप्त, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : राजधानी के तिल्दा-नेवरा में मंगलवार सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. और वाहन को जप्त कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 15 निवासी परमेश्वरी मानिक पूरी अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस सेंटर में आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थीं. काम पूरा होने के बाद वह अपने बेटे के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रही थीं. इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े. लेकिन महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t