जतमई माता मंदिर परिसर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, इधर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई मोटर साइकिल, गई जान
A young man riding a motorcycle died on the spot in the Jatmai Mata temple complex, his companion is critical, while his motorcycle collided with a roadside divider, resulting in his death.
छुरा/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. दोनों हादसे मंगलवार को राजिम और छुरा थाना क्षेत्रों में हुए. दोनों ही घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
पहली घटना राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सिंधौरी के पास हुई. जहां लोहरशी निवासी एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
दूसरी घटना छुरा थाना क्षेत्र के जतमई मार्ग पर बताई जा रही है. जहां धमतरी जिले के ग्राम बेलरदोना निवासी युवक की सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर वाहन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के जतमई माता मंदिर में बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच मंदिर परिसर के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे खड़ी रोड रोलर से टकरा गई.
हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक परमेश्वर ध्रुव निवासी बेलरदोना, मगरलोड, जिला धमतरी की मौके पर ही मौत हो गई. पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका उपचार जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक हवा में उछलते हुए रोलर से जा टकराई और चालक मौके पर ही ढेर हो गया. सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय मृतक युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था. नियंत्रण खोने के कारण ही बाइक सीधे रोड रोलर से जा भिड़ी. दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने बताया कि पांडुका से मुड़ागांव तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. काम में लगे भारी वाहन आए दिन सड़क पर खड़े रहते हैं. जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है. ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग बिना सुरक्षा व्यवस्था किए निर्माण कार्य करवा रहा है.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर हादसा लापरवाही से हुआ या नशे की वजह से हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



