देवभोग दर्दनाक हादसा, आसमान से बरसी आफत, बरगद पेड़ के नीचे बैठी दो महिलाओं की आकाशीय बिजली से मौत, गांव में पसरा मातम
Devbhog tragic accident: Disaster rained from the sky, two women sitting under a banyan tree died due to lightning, mourning spread in the village.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोहेल में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बचे. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर महिलाएं घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी. तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 43 साल की डीलेश्वरी दुर्गा और 60 साल की सूरजो बाई 60 साल की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बच गए. गर्भवती बहू अंबिका को तगड़ा झटका लगा है. जिससे पेट में पल रहे 8 महीने के गर्भ के प्रभावित होने की आशंका है. हादसे के बाद फौरन एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से परिजनों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश दिखा.
इस हादसे के बाद पूरे डोहेल गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि बरगद पेड़ के नीचे गिरी बिजली इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद दुसरे लोग भी दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों महिलाओं का स्वभाव मिलनसार था और उनकी असामयिक मौत से पूरा गांव सदमे में है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में इस बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत हो चुकी है. विशेषज्ञों का कहना है कि खुले स्थानों पर, विशेषकर बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने पर बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहता है. मौसम विभाग समय-समय पर सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है. लेकिन ग्रामीण अंचलों में जागरुकता की कमी के चलते इस तरह की घटनाएँ बार-बार हो रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



