पैरावट में लगी आग की चपेट में झुलसा युवक, हालत नाजुक, पत्नी ने जेठ, ससुर और भतीजे पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

A young man was burnt in the fire in Paravat, his condition is critical, his wife accused his brother-in-law, father-in-law and nephew of attempted murder

पैरावट में लगी आग की चपेट में झुलसा युवक, हालत नाजुक, पत्नी ने जेठ, ससुर और भतीजे पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

महासमुंद/कोमाखान : महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक दिव्यांग व्यक्ति को जलाकर मारने की कोशिश की गई. जिससे वह बुरी तरह आग में झुलस गया. जिसके बाद दिव्यांग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया. जहां हालत नाजुक होने के चलते बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया. पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके दिव्यांग पति की हत्या की कोशिश की गई है. पत्नी ने जेठ, ससुर और भतीजे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरपाली में दशरथ साहू का बड़ा बेटा गोपी साहू घर बनाकर रह रहा है. वहीं बाजू की जमीन छोटे बेटे दिव्यांग सोहन साहू के हिस्से की है. जहां वह घर बना कर रहना चाहता है. लेकिन बड़े भाई गोपी साहू को यह मंजूर नहीं है. चूंकि जमीन नेशनल हाईवे 353 से लगा है. जिसकी कीमत करोड़ों में है.
दिव्यांग सोहन साहू ने जब अपनी बंटवारे की जमीन पर घर बनाने का प्रस्ताव रखा. तो बड़े भाई गोपी साहू ने जमीन देने से इंकार कर दिया और सोहन साहू के साथ मारपीट करने की कोशिश की. मारपीट के दौरान विवाद इतनी बढ़ गया कि खाली जमीन पर रखे पैरावट पर आग लगाकर दिव्यांग सोहन साहू को जलते आग में फेंक दिया गया. जिससे दिव्यांग सोहन साहू बुरी तरह झुलस गया. जिसे 112 वाहन की मदद से सामुदायिक केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया. जिसे डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया.
इस  मामले की शिकायत पीड़ित की पत्नी हीराबाई ने कोमाखान पुलिस से की है लेकिन मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. कोमाखान पुलिस का मामले में कहना हैं कि शिकायत मिली है सारे तथ्यों पर पुलिस की जांच चल रही है जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं मामले में पटपरपाली के पूर्व सरपंच ने बताया कि दिव्यांग सोहन साहू को जलाकर मारने की कोशिश की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB