चलती कार की छत पर बैठकर युवती ने बनाई रील, शैंपेन उड़ाकर किया स्टंट, वीडियो वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
A young woman made a reel sitting on the roof of a moving car, performing a stunt by spraying champagne, the video went viral, the accused youth was arrested, and his driving license was suspended.
बिलासपुर/कोनी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर युवती द्वारा बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में युवती हाईवे पर चलती कार के सामने रैंप वॉक करती, शैंपेन की बोतल खोलकर मस्ती करती और कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही है. यह मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. यह वीडियो बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे के कोनी थाना क्षेत्र स्थित तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी, निवासी सेंदरी ने थाना कोनी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई कि 24 मई 2026 की रात करीब 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा-निरतू रतनपुर रायपुर रोड पर आर्टिका कार नम्बर CG0-10-CD-141 का चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था. चालक ने कार की छत पर एक युवती को बैठाकर स्टंट किया. जिससे गंभीर हादसे की आशंका बन गई थी.
इस शिकायत के आधार पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक सरकंडा निवासी राहुल कौशिक उम्र 30 साल की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. कार को जब्त करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को लेटर भेजा जाएगा.
ट्रैफिक अधिकारियों के मुताबिक चलती गाड़ी में सनरुफ से बाहर निकलना, स्टंट करना और हाईवे पर इस तरह का सेलिब्रेशन सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है. पुलिस ने कार जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए RTO को भी पत्र भेजा जाएगा.
बता दें कि बिलासपुर में हाईवे पर रील और स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इससे पहले भी BMW कार में गर्लफ्रेंड के साथ के सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करने और लग्जरी कारों का काफिला निकालकर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. जिन पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



