महिला सहकर्मी को प्रताड़ित करने का आरोप, कृषि विभाग के उप संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, प्रशासनिक हलकों में मची खलबली
Accused of harassing a female colleague, an FIR has been filed against the Deputy Director of the Agriculture Department, causing uproar in administrative circles.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से संवेदनशील मामला सामने आया है. जहां सहकर्मी महिला कर्मचारी को मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने के मामले में डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत के खिलाफ चांपा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एलएम भगत जांजगीर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक के पद पर पदस्थ थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को मानसिक रुप से प्रताड़ित किया और शारीरिक रुप से भी अनुचित व्यवहार किया. बता दें कि एलएम भगत का एक महिना पहले ही जांजगीर से रायगढ़ जिले में तबादला हुआ है. जहां वे वर्तमान में पदस्थ हैं.
पीड़ित महिला कर्मचारी ने करीब दो महीन पहले इस मामले की शिकायत जांजगीर कलेक्टरऔर एसपी से की थी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था. जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने फौरन संज्ञान लिया और जांच टीम गठित की. टीम ने महिला कर्मचारी के बयान उपलब्ध सबूत और परिस्थितिजन्य तथ्यों की गहन जांच की. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई.
जांच रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज : एसपी
इस मामले में एसपी विजय पांडे ने कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर चांपा थाने में डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी वर्तमान में रायगढ़ जिले में पदस्थ हैं. मामले की जांच जारी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की है. जिला प्रशासन और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



