गौवंश तस्करी के खिलाफ एक्शन, बिरेझर के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छह बछड़े बरामद, 4.25 लाख का माल जप्त
Action against cow smuggling, three accused arrested near Birajhar and sent to jail, six calves recovered, goods worth 4.25 lakh seized
धमतरी : पुलिस चौकी बिरेझर ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरा और गणेशपुर रोड के बीच दबिश देकर तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुरा और गणेशपुर रोड के बीच दबिश देकर गौवंश तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को बिरेझर की पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी अपने पिकअप वाहन नम्बर CG04 PC 6429 में 6 नग बछड़ों कीमती 1,25,000/-रुपये को बिना चारा-पानी के बरबरता पूर्वक भरकर अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे. वाहन की कीमत 3,00,000/- रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
(01) जीवन साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 30 साल साकिन मुरा, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) द्रोण साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 19 साल साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
(03 मयंक खुटेल पिता मोहन खुटेल उम्र 19 साल साकिन बरबसपुर थाना रानीतराई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



