महाकुंभ स्नान के बाद प्रयागराज के लॉज में पत्नी की चाकु से किया हमला, प्रेम संबंध को छिपाने की हत्या, बेटे को बोला- मां गुम गई, अशोक वाल्मीकि गिरफ्तार
After Maha Kumbh bath, wife was attacked with a knife in a lodge in Prayagraj, killed to hide love affair, told son - mother is lost, Ashok Valmiki arrested
लखनऊ : जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेते हुए पराई महिला के चक्कर में न फंसने के कसमें खाई थीं. उसी पराई महिला के लिए एक पति अशोक वाल्मीकि ने अपनी पत्नी मीनाक्षी का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना को संगम की पवित्र धरती प्रयागराज में अंजाम दिया गया है. आरोपी पति ने पूरी प्लानिंग के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति 17 फरवरी संगम स्नान के बहाने अपनी पत्नी को दिल्ली से प्रयागराज लेकर आया था. 19 फरवरी को महिला का शव एक लॉज के बाथरुम में मिला था. मामला झूंसी इलाके के आज़ाद नगर मोहल्ले का है.
दरअसल दिल्ली निवासी सफाई कर्मी अशोक वाल्मीकि संगम स्नान के लिए 17 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज के लिए निकल लिया था. प्रयागराज पहुंचने के बाद उसे एक ऐसे कमरे की तलाश थी. जो बिना किसी आईडी फ्रूफ के मिल जाए. 18 फरवरी की रात को एक लॉज में 500 रुपये में कमरा मिल गया. कमरे में शिफ्ट होने के बाद जब पत्नी बाथरुम में गई तो पीछे वो भी उसकी तरफ बढ़ गया. जब तक महिला मीनाक्षी उम्र 40 साल कुछ समझ पाती. उससे पहले ही पति अशोक ने उस पर धारदार चाकू से गले पर वार कर दिया. सीधे गर्दन पर हमला होने की वजह से महिला की मौत हो गई. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
संगम स्नान करने के बाद पत्नी की हत्या की.
आरोपी अशोक ने 18 फरवरी को संगम में स्न्नान किया था. उसने पत्नी के स्नान का वीडियो भी बनाया था. उस वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. ताकि सबको पता चल जाए कि संगम में स्नान किया है. वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद ही वारदात को अंजाम दे दिया. वारदात के बाद आरोपी पति ने पत्नी मीनाक्षी के गुम हो जाने की झूठी जानकारी अपने बच्चों को दी. इसकी जानकरी होते ही मृतका का बेटा अश्विन अपनी मां को ढूंढ़ने के लिए 20 फरवरी को प्रयागराज पहुंच गया. उसने प्रयागराज के झूंसी थाने पहुंचकर मां के गुम होने की जानकारी थाना प्रभारी को दी. मां की फोटो दिखाते ही थाना प्रभारी ने पूरे घटना क्रम की जानकारी दी और पोस्टमॉर्टम ले जाकर उसकी मां की डेड बॉडी दिखाई.
मां का शव देख पैरों तले से खिसक गई जमीन
उधर मां का शव देखकर बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु की तो सीसीटीवी फुटेज में महिला एक शख्स के साथ जाती हुई दिखाई पड़ी थी. मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पापा-मम्मी 17 फरवरी को संगम स्नान के लिए दिल्ली से प्रयागराज आए थे. तभी पुलिस को मृतका के पति अशोक पर शक हुआ तो थाना प्रभारी ने अश्विन से पिता को प्रयागराज बुलाने के लिए कहा. बेटे के बुलाने पर पिता अशोक 21 फरवरी को प्रयागराज पहुंच गया.
आरोपी ने कबूला अपना गुनाह
प्रयागराज पहुंचते ही पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया था. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका दिल्ली में एक महिला से अवैध संबंध था. इसकी भनक उसकी पत्नी मीनाक्षी को लग गई थी. वो रोज इसको लेकर झगड़ा करती थी. इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए काफी समय पहले सोच लिया था. लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज सबसे ठीक जगह थी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



