5वीं की छात्राओं से शिक्षकों ने की छेड़छाड़, DEO ने किया निलंबित, मतदाता सूची में एसपी का नाम नहीं, शिक्षक समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड
Teachers molested 5th class girl students, DEO suspended them, SP's name not in voter list, three employees including teacher suspended
5वीं की छात्राओं से शिक्षकों ने की छेड़छाड़, DEO ने किया निलंबित
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक की प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों को कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप पर जांच के बाद डीईओ ने सस्पेंड कर दिया.
बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) के प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था. मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है.
दूसरा मामला तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह का है. यहां सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था. मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए.
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर रहेगा. दोनों शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का मामला है. इन पर विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है. निलंबन के दौरान दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मतदाता सूची में एसपी का नाम नहीं, शिक्षक समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड
दुर्ग : मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से नगर निगम दुर्ग के चुनाव में एसपी जितेंद्र शुक्ला और उनकी पत्नी मतदान नहीं कर पाए. एसपी शुक्ला अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे. लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था. इससे वे मतदान से वंचित रह गए. शिकायत पर मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक सहित तीन कर्मियों को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है.
नगर निगम के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए जेआरडी आत्मानंद स्कूल दुर्ग के शिक्षक रामकुमार मर्सकोले, नगर निगम दुर्ग के सहायक राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा और उप अभियंता हरिशंकर साहू की ड्यूटी लगाई गई थी. मतदान के दौरान मतदाता सूची में बड़ी तादाद में लोगों के नाम गायब रहने की शिकायत रही. एसपी जितेंद्र शुक्ला व पत्नी को मतदान केंद्र से बिना मतदान के ही लौटना पड़ा.
कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन कार्य में पदीय दायित्व में लापरवाही मानते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में शिक्षक मर्सकोले बीईओ आफिस दुर्ग और सहायक राजस्व अधिकारी विनीत वर्मा और नगर निगम दुर्ग के उप अभियंता हरिशंकर साहू नगर निगम रिसाली में अटैच रहेंगे.
तीनों कर्मियों को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी.
नगर निगम के ही कर्मी शुभम गोईर के खिलाफ भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही का मामला है. ड्यूटी आदेश का उल्लंघन करते हुए दायित्व का निर्वहन नहीं किया. कलेक्टर ने उक्त कर्मी के निलंबन का अनुमोदन कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



