छठी कार्यक्रम के बाद युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, खौफनाक कदम से परिजन हैरान, गांव में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

After the Chatthi program, the body of the youth was found hanging from a tree, the family was shocked by the horrifying step, there was an atmosphere of mourning in the village, police started investigating

छठी कार्यक्रम के बाद युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, खौफनाक कदम से परिजन हैरान, गांव में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के शांत और सुरम्य पक्तियां गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया. गांव के 20 साल के युवक खिलेश्वर ध्रुव का शव स्कूल के पीछे बेलवा पेड़ से लटकता हुआ मिला. एक होनहार युवा की इस तरह मौत की खबर सुनकर पूरा गांव शोक में डूब गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खिलेश्वर ध्रुव रविवार को गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में शामिल हुआ था. वहां उसने अन्य ग्रामीणों के साथ भोजन किया. हंसी-मजाक किया और पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहा था. किसी को अंदेशा तक नहीं था कि अगले ही दिन उसकी जिंदगी का खात्मा हो जाएगा. कार्यक्रम के बाद से ही वह लापता था. लेकिन परिवार या गांव वालों ने ज्यादा शक नहीं किया.
सोमवार की सुबह जब गांव का एक युवक शौच के लिए स्कूल के पीछे गया. तो उसकी नजर बेलवा पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. पास जाकर देखने पर वह खिलेश्वर निकला. यह मंजर देखकर युवक चीख पड़ा और फौरन गांव वालों को बुलाया. छुरा थाना पुलिस को खबर दी गई, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. जिससे यह साफ नहीं हो सका है कि युवक ने खुदकुशी जैसा गंभीर कदम क्यों उठाया.
छुरा थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.
गांव में मातम का माहौल
खिलेश्वर ध्रुव की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. हर कोई हैरान है कि जो युवक कल तक हंसता-बोलता दिखाई दे रहा था. उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां बार-बार बेसुध हो जा रही है और पिता की आंखें शून्य में टिकी हैं – जैसे यकीन ही नहीं हो रहा हो कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा.
क्या थी कोई पारिवारिक या मानसिक परेशानी?
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक किसी मानसिक तनाव, प्रेम संबंध या पारिवारिक विवाद से गुजर रहा था. गांव वालों के मुताबिक वह एक शांत और मेहनती युवक था, जो किसी से विवाद नहीं करता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB