विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर भागे कई नेता, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में संसद

After the protests, the Prime Minister resigned, many leaders fled the country, more than 20 people died, Parliament was occupied by the protesters

विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर भागे कई नेता, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में संसद

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हिंसक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया है. नेपाल में लगातार भड़क रहे युवा विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया. देश के बिगड़े हालात के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है.
एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया साइटों पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पुलिस की कार्रवाई में सोमवार को 19 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक अन्य घायल हो गए थे.
सोमवार को शुरु हुए हिंसक प्रदर्शनों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने के बाद सरकार पूरी तरह से घिर गई थी. हालात संभालने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा. लेकिन Gen-Z की अगुवाई में हो रहे प्रदर्शनों ने ओली सरकार को झुका दिया.
इस्तीफे से पहले सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने ओली को पद छोड़ने की सलाह दी थी. वहीं कैबिनेट के कई मंत्री, जिनमें गृहमंत्री रमेश लेखक और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल शामिल हैं. उन्होंने पहले ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे चुके थे. इस तरह ओली पूरी तरह राजनीतिक रुप से अलग-थलग पड़ गए थे.
इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बीच नेपाल की सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से भैसपति स्थित मंत्रियों के आवासों से उन्हें निकालना शुरु कर दिया है. यह कदम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों को निशाना बनाकर की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है.
प्रदर्शनकारियों ने भैसपति स्थित मंत्री के आवास में भी आग लगा दी. संसद भवन की सुरक्षा के लिए सेना भी तैनात की गई है. उच्च पदस्थ अधिकारियों को सैन्य बैरकों में सुरक्षा प्रदान की जा रही है. खबरें हैं कि कई राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं के घर आग के हवाले कर दिए गए हैं.
Gen Z के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के कई हिस्सों में 'केपी चोर, देश छोड़ो' और 'भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो' जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के आवास को आग लगा दी. ओली फिलहाल बालुवतार स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हैं. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के नायकाप में पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के आवास को भी आग लगा दी.
पीएम के पद छोड़ने के चलते नेपाल में सरकार नहीं गिरेगी। पीएम नेपाल की कार्यपालिका के प्रमुख होते हैं. जबकि राष्ट्रपति को सरकार का प्रमुख होने दर्जा प्राप्त है. राष्ट्रपति राम चंद्र पौदल भी पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.
केपी शर्मा ओली पहली बार 2015 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे. वे अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. इसके बाद समर्थन खोने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया. ओली दूसरी बार 2018 में प्रधानमंत्री बने. वे फरवरी 2018 से मई 2021 तक पद पर रहे. ओली को दोबारा भी इस्तीफा देना पड़ गया था. वे दूसरी बार 3 साल और 88 दिनों तक पद पर रहे. ओली तीसरी बार जुलाई 2024 से अगस्त 2025 तक पीएम रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t