राजधानी में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला से लूट, बदमाशों ने दुकान में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

An elderly woman was robbed at knifepoint in broad daylight in the capital the miscreants entered the shop and committed the crime two accused absconded police engaged in investigation

राजधानी में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला से लूट, बदमाशों ने दुकान में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए. घटना के वक्त महिला दुकान पर अकेली थी और कोई अन्य ग्राहक वहां मौजूद नहीं था. लूट की वारदात के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें बदमाश को महिला पर हमला कर मंगलसूत्र छीनते हुए देखा जा सकता है. मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश के हमले में घायल बुजुर्ग महिला का नाम रजनी नंदे उम्र 62 साल है. पीड़िता के बेटे भरत नंदे ने मिडिया को बताया कि ”हमारी फैंसी स्टोर और रेडीमेट कपड़े की दुकान है. हमारी माता जी दुकान में अकेले बैठी हुई थी.
इसी बीच अज्ञात बदमाश दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे. हमारी मां ग्राहक समझकर एक बदमाश को ऊपर कपड़ा दिखाने ले गई. इस दौरान दूसरे बदमाश ने दुकान के शटर को गिरा दिया और आरोपी खंजरनुमा धारदार हथियार निकालकर मेरी मां पर हमला कर दिया. इतने ही देर में गर्दन से मंगलसूत्र लूटा और फरार हो गए.
गौरतलब है कि बदमाशों के हमले में बुजुर्ग महिला के दोनों हाथों पर चोट आई थी. प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है. लेकिन वह काफी डरी हुई है. इधर घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है. उनका सवाल है कि क्या पुलिस की कार्रवाई में कोई ढिलाई है? जिससे अपराधी बिना डर के इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
पुरानी बस्ती थाना सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. और आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों से भी मदद ली जा रही है. साथ ही, टीम ने स्थानीय दुकानदारों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

इस घटना ने राजधानी रायपुर में गुंडे और बदमाशों के बढ़ते हौसले को उजागर किया है. दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं. लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है.