दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

मुंबई : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को सुनकर उनके फैंस जरुर खुश होंगे।

दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

मुंबई : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को सुनकर उनके फैंस जरुर खुश होंगे। अनुष्का, विराट, और वामिका के बाद अब चौथा सदस्य भी घर में आने वाला है। मी‎डिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। दोनों का दूसरा बेबी आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। दोनों ऑफिशयली टाइम आने पर इस न्यूज को फैंस के साथ शेयर करेंगे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अनुष्का शर्मा काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आ रही हैं। वह सब इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि अभी से सब अनुमान लगाना शुरू कर दें। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट को हाल ही में मैटरनिटी क्लिनिक में भी स्पॉट किया गया था, लेकिन उन्होंने पैपराजी से फोटोज ना शेयर करने की रिक्वेस्ट करते हुए ये वादा ‎किया कि वे जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे।

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? फिर से पिता बनने वाले हैं विराट  कोहली! | SANCHAR NEWS

गौरतलब है कि अब तक अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। दोनों ने पहले ही रिक्वेस्ट की थी मीडिया से बेटी का चेहरा ना दिखाया जाए। विराट ने खुद भी इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि हमने डिसाइड किया है कि हम अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे तब तक जब तक कि वह खुद इसे समझ नहीं जाती और खुद सोशल मीडिया पर आने का डिसाइड नहीं करती।

कई बार जब तीनों को साथ में स्पॉट किया जाता है तो पैपराजी बेटी को कैप्चर नहीं करते हैं और अगर क्लिक करते भी हैं तो बेटी का चेहरा नहीं दिखाते हैं।(एजेंसी)