भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार में तोड़फोड़, गाड़ी क्षतिग्रस्त, नशे में सिपाही ने की वारदात, चालक से भी की गाली-गलौज

BJP Organization General Secretary Pawan Sai's car vandalized, damaged; drunk police officer abused the driver.

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार में तोड़फोड़, गाड़ी क्षतिग्रस्त, नशे में सिपाही ने की वारदात, चालक से भी की गाली-गलौज

रायपुर : भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की गाड़ी उस समय क्षतिग्रस्त हो गई. जब महात्मा गांधी परिसर स्थित पुलिस हाउसिंग सोसाइटी में पार्किंग के दौरान अचानक एक गमला वाहन पर गिर पड़ा. हादसे में कार का सामने का मुख्य कांच टूट गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5:40 बजे वाहन चालक सन्नी यादव गाड़ी के साथ मौजूद था. सन्नी हॉस्पिटल में काम से आया था और गाड़ी परिसर में पार्क की थी. तभी अचानक गमला गाड़ी के कांच पर गिर पड़ा.
सन्नी यादव ने कहा कि “मैं हॉस्पिटल में कुछ काम से आया था. उस दौरान मैंने अपनी गाड़ी यहां परिसर में पार्क की थी. जिसके बाद अचानक गमला कार के मेन कांच पर गिरा. अब गिरा है या किसी ने गिराया है यह नहीं पता.. लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.”
बताया जा रहा है कि पवन साय अपने दांत का चेकअप करवाने डेंटल अस्पताल पहुंचे थे. उस दौरान पुलिस हाउसिंग सोसाइटी में पार्क गाड़ी में किसी पुलिस वाले ने ही उनकी गाड़ी पर गमला फेंका है. शाम को जिस यह घटना हुई. उस वक्त पुलिस वाला नशे की हालत में था.
जब चालक ने ऊपर देखा तो पाया कि यह हरकत द्वितीय तल पर रहने वाले कांस्टेबल राकेश त्रिपाठी ने की थी. आरोप है कि राकेश त्रिपाठी ने अपनी बालकनी से खड़ा होकर गंदी गालियां दीं और कहा-तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे घर के नीचे गाड़ी खड़ी करने की. इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज किया. कार का ग्लास तोड़ने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. आरोपी पुलिस कांस्टेबल वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है. उससे पूछताछ की जा रही है.
इस मामले में कांस्टेबल के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 324-4 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है. वहीं दूसरी तरफ कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने की भी संभावना जताई जा रही है.
कांस्टेबल ने शराब के नशे में जो हरकत की है। इसे विभाग पुलिस सेवा के अनुशासन के खिलाफ मानकर उसे सस्पेंड भी कर सकता है. इधर सीएसपी कोतवाली का कहना है कि कांस्टेबल ने जो अपराध किया है. उस मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है, लेकिन विभागीय कार्रवाई पुलिस मुख्यालय ही कर सकता है, क्योंकि कांस्टेबल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t