भाजपा नेता ने घर में घुसकर मचाया हंगामा, महिलाओं और बच्चों के साथ किया अभद्र व्यवहार, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, खौफ में गरीब परिवार
BJP leader entered the house and created a ruckus, behaved indecently with women and children, video of hooliganism went viral, poor family in fear
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भाजपा नेता नवीन घर में घुसकर लोगों से मारपीट करता और महिलाओं के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है.
बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्थानीय नेता नवीन पर मोहल्ले में गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं. मोहल्ले वासियों का आरोप है कि नवीन और उसके सहयोगी महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कानून से बच निकलते हैं.
स्थानीय लोगों के मुताबिक नवीन मसीह मोहल्ले में खुद को भाजपा नेता बताकर खुलेआम दबंगई करता है. वह महिलाओं से दुर्व्यवहार, गरीबों से जबरन पैसे वसूलने और नशाखोरी जैसे अपराधों में शामिल है. इतना ही नहीं जब मोहल्लेवासी पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचते हैं. तो थाना क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी भी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई से बचते नजर आते हैं. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमे बीजेपी नेता अपने रसुख के दम पर खुलेआम तांडव मचाता हुआ नजर आ रहा है. और महिलाये जान बचाने के लिए चीखती सुनाई दे रही है.
ताजा मामला बुजुर्ग दंपत्ति राकेश मसीह और उनकी पत्नी से जुड़ा है. जिनके साथ नवीन और उसके लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की. घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. जिससे पूरे वार्ड क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है.
स्थानीय लोगो का कहना है कि सत्ता के संरक्षण मे ऐसे नेता इलाके और समाज मे खौफ का माहौल बना रहे हैं. और शिकायत और वीडियो के बाद भी राजनैतिक पावर के आगे पुलिस भी इन सफेदफोश गुंडों पर कार्यवाही से बच रही है.
आरोप है कि थाना मे शिकायत के बाद भी उल्टा प्राथीयों को ही घंटो थाने मे बैठा दिया गया. ऐसे तत्व मोहल्ले की शांति भंग कर रहे हैं. इनकी गुंडागर्दी के चलते मोहल्ले में रहने वाले सामान्य लोग बेहद असुरक्षित और अपने आपको डरा हुआ महसूस कर रहे हैं.
तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले नवीन और राकेश दोनों भाई हैं. उनके बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है. जिसकी वजह से रविवार को उनके बीच विवाद हुआ. जिस पर नवीन और उसके साथियों पर घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है. वहीं, बीजेपी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग किया कि आरोपी नेता को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



