छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी, मवेशियों को वाहन में परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों से 2 गाय और बछिया बरामद, पिकअप जप्त

Cattle Smuggling in Chhattisgarh: Police Arrest Two Accused Transporting Livestock in a Vehicle; Two Cows and a Heifer Recovered from Smugglers, Pickup Truck Seized.

छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी, मवेशियों को वाहन में परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों से 2 गाय और बछिया बरामद, पिकअप जप्त

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिला के थाना राजपुर पुलिस द्वारा मवेशियों को वाहन में परिवहन करने के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन और दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश किया. जहां से उन्हें, जरल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 अप्रेल 2026 को थाना राजपुर पुलिस स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर पर थे. गश्त के दौरान रात करीब 10 बजे मुखबिर से खबर मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन नम्बर JH01GN-8143 में मवेशियों को तेज गति से अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखण्ड) की तरफ ले जाया जा रहा है.
इस खबर पर थाना राजपुर स्टाफ द्वारा थाना के सामने अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया. पूछताछ में वाहन स्वामी ने अपना नाम संदीप बड़ाईक पिता चमन बड़ाईक उम्र 27 साल निवासी टांगरझरिया थाना बसिया जिला गुमला (झारखण्ड) और ड्राइवर ने अपना नाम संदीप साहू पिता सोमरा उम्र 25 साल निवासी सुरसुरिया थाना गुमला जिला गुमला (झारखण्ड) बताया.
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 11 अप्रेल 2026 को ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर से 2 नग गाय और 2 नग बछिया को गुमला पहुंचाने के लिए उक्त वाहन में लोड कराया गया था. मवेशियों को वाहन से बांधकर परिवहन किया जा रहा था.
इस मामले में वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत अपराध क्रमांक 81/26 धारा 2004 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं 1960 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत न्यायिक रिमांड पर अदालत पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t