बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: 'वोट चोर, गद्दी छोड़' आंदोलन, रायपुर में मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग तेज

Congress's attack in Bilaspur: 'Vote thief, leave the throne' movement, Minister Kedar Kashyap in Raipur accused of beating an employee, demand for resignation intensifies

बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: 'वोट चोर, गद्दी छोड़' आंदोलन, रायपुर में मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग तेज

बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: 'वोट चोर, गद्दी छोड़' आंदोलन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में संपन्न हुई. सभा में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव और चरणदास महंत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए.
सचिन पायलट ने कहा कि अगर नैतिकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सत्ता हासिल की है. सभा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया.
वोट चोर गद्दी छोड़ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बिलासपुर में अपनी टीम के साथ शामिल हुए कांग्रेस नेता नदीम मेमन ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान विधायक प्रतिनिधी यतेंद्रजीत सिंह, NSUI जिला सचिव सूरज महिलकर, नजीम हुसैन, समीर सिंह, कुणाल वैष्णव, लीमांशु वर्मा,राजा निषाद, भरत वर्मा,पुरन यादव, विक्रम देवांगन सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए. 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में संपन्न हुई. सभा में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव और चरणदास महंत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए. सचिन पायलट ने कहा कि यदि नैतिकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सत्ता हासिल की है. सभा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया.
कांग्रेस पार्टी का ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान रविवार को बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में बड़ी सभा के साथ आगे बढ़ा। इस सभा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही. सभा में हजारों कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की भीड़ जुटी.
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘चुनाव आयोग अब स्वतंत्र नहीं रहा, बल्कि बीजेपी का प्रवक्ता बन गया है.’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब चुनाव आयोग की बजाय भाजपा देती है. बिहार में लाखों नाम मतदाता सूची से काटे जाने का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि ‘‘क्या बिहार का गरीब आदमी घुसपैठिया है?’’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि ‘‘जब बस्तर बाढ़ से जूझ रहा है. तब उपमुख्यमंत्री त्योहार मना रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है. उन्होंने राहुल गांधी को ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की शुरुआत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाना होगा.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘‘उधार के प्रधानमंत्री’’ हैं, क्योंकि उनका दावा है कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बन गया है और विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने का काम हो रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनता अब भी मानने को तैयार नहीं है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कैसे जीती. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी के सबूत मिले हैं. और जल्द ‘‘हाइड्रोजन बम’’ फूटने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘काम न होने से हमारी सरकार नहीं गई, बल्कि वोट चोरी से सरकार गई है.’’
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में हजारों फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि नोटा में 2000 वोट गिने गए और 94 वोटों से कांग्रेस को हराया गया. उन्होंने कहा कि समय आने पर सबूत पेश किए जाएंगे.
सभा में कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान तेज किया जाएगा और रायगढ़ में बड़ा आंदोलन होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री केदार कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, इस्तीफे की मांग तेज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री केदार कश्यप पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने मंत्री का पुतला दहन किया.
कांग्रेस नेताओं ने मांग किया कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, वरना आने वाले दिनों में बंगला घेराव और भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की हालत बनी. कार्यकर्ता लगातार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और यह साफ कर दिया कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता है. आंदोलन जारी रहेगा.
गिरीश दुबे (शहर कांग्रेस अध्यक्ष) ने कहा कि “मंत्री का यह व्यवहार लोकतंत्र और आमजन का अपमान है. सत्ता का इस तरह दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
विकास उपाध्याय (पूर्व विधायक) ने कहा कि “केदार कश्यप जैसे वरिष्ठ मंत्री द्वारा कर्मचारी पर हिंसा करना बेहद शर्मनाक है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत तक दर्ज नहीं की। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.” उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित कर्मचारी के साथ किसी भी तरह की अनहोनी हुई तो पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी.
कांग्रेस ने साफ कहा कि भाजपा मंत्रियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाकर जनता के सामने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा.
इस मौके पर उधोराम वर्मा, प्रमोद चौबे, शिव सिंह ठाकुर, राजेश चौबे, दिनेश ठाकुर, अरुण जांघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, माधव साहू, देवेंद्र मिश्रा, श्रीनिवास बंशी, अविनय दुबे, देवेंद्र यादव, राजू नायक, प्रीति सोनी, गंगा यादव, दिनेश निर्मलकर, सुयश शर्मा, दिवाकर साहू और अस्सु खाँन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t