गणेश विसर्जन के दौरान बदमाशों से चाकू-कैंची सहित 20 किलो कड़े जप्त, झांकी में दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे और ईंट-पत्थर

During Ganesh Visarjan, 20 kg of bangles including knives and scissors were confiscated from miscreants, two groups clashed in the tableau, heavy kicking, punching and brick-stone pelting took place

गणेश विसर्जन के दौरान बदमाशों से चाकू-कैंची सहित 20 किलो कड़े जप्त, झांकी में दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूसे और ईंट-पत्थर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे. और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया.  मुख्यमंत्री  साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया.
भी झांकियां जयस्तंभ चौक से होते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं.  झांकियों को विभिन्न विषयों पर आकर्षक रूप से सजाया गया. इनमें विविध पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झलक भी देखने को मिली.
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  खुशवंत साहेब, विधायक  मोतीलाल साहू, विधायक  पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर नगर निगम महापौर  मीनल चौबे सहित बड़ी तादाद में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन झांकी के दौरान 8 सितम्बर 2025 की दरम्यानी रात झांकी में बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्व व उपद्रव मचाने वाले 100 से ज्यादा बदमाशों/संदिग्धों/अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं की कार्यवाही कर जेल भेजने के साथ ही झांकी व आसपास के क्षत्रों में अवैध तरीके से चाकू, कैंची और अन्य हथियार रखकर घुमते और आम लोगों को आतंकित करते 10 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर चाकू और कैंची जप्त किया गया. थाना मौदहापारा में 1 आरोपी को चोरी करते गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
झांकी के दौरान भीड़ में कुछ बदमाशों एवं शरारती तत्वों द्वारा अपने हाथों में पहने कड़ा से आम लोगों के सिर में मारकर चोट पहुंचाया जा रहा था. पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा ऐसे हजारों लोगों की पहचान कर उनके हाथों में पहने कड़ा वजनी करीब 20 किलोग्राम को उतरवाकर जप्त किया गया.
इसी तरह संदिग्ध सामानों के साथ पकड़े गये 10 से ज्यादा नाबालिकों को पकड़कर उनके परिजनों को थाना बुलाकर सामने में कड़ी समझाईश देकर नाबालिकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया.
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर आरोपियों/बदमाशों/ संदिग्धों/अपराधिक तत्वों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर : राजधानी रायपुर में गणपति बप्पा की झांकी के दौरान बीती रात जमकर बवाल हो गया. जयस्तंभ चौक के पास झांकी देखने पहुंचे दो गुटों के युवकों के बीच धक्का-मुक्की हुई. जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान लात-घूंसे और ईंट-पत्थर भी चले। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला जयस्तंभ चौक के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक झांकी देखने के दौरान भारी भीड़ जुटी थी. इसी बीच आपसी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज से विवाद शुरु हुआ. थोड़ी ही देर में युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टूट पड़े. मारपीट के दौरान कई युवकों के कपड़े भी फट गए.
इस मारपीट के बीच कई लड़कों के कपड़े भी फट गए। इस पूरी मारपीट का आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया. वीडियो में दर्जनों लड़के मिलकर एक लड़के की पिटाई कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस मारपीट को रोकने दिख रहे हैं. फिलहाल इस मारपीट की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की कोशिश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t