कांग्रेस नेता पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जानलेवा हमला, बेसबॉल स्टिक से फोड़ा सिर, दो गंभीर, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Congress leader attacked during Durga idol immersion, head broken with baseball stick, two critical, questions raised about police security arrangements
सरगुजा : सरगुजा जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दुर्गा विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान भी असामाजिक तत्वों ने हिंसक वारदात को अंजाम दे डाला. गांधीनगर थाना क्षेत्र के सोनवाही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप धर और उनके भाई पर 15–20 युवकों ने बैट और चाकू से हमला कर दिया. घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के सोनवाही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगवानपुर निवासी कांग्रेसी नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप धर उम्र 50 साल और उनके भाई पर 15–20 युवकों ने बैट और चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दिलीप धर गंभीर रुप से घायल हो गए. बीच-बचाव में उनके बेटे व अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोटों पर टांके लगाए हैं. हमलावर युवक मौके से फरार हो गए.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा विसर्जन जैसे बड़े आयोजन में पुलिस की मौजूदगी न होना प्रशासन की बड़ी चूक है. लगातार हो रही चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी त्वरित कार्रवाई करती है.
भगवानपुर निवासी दिलीप धर उम्र 50 साल अंबिकापुर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं. निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक-3 से वे पार्षद प्रत्याशी भी थे. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इधर दशहरा पर्व पर भगवानपुर में पुराने स्कूल प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी. शुक्रवार को विसर्जन कार्यक्रम था.
इसमें भगवानपुर के स्थानीय लोगों के साथ दिलीप धर भी प्रतिमा का विसर्जन करने लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सोनवाही स्थित तालाब गए थे. उनके साथ उनके पुत्र दीपेश धर, बड़े भाई राजेश धर समेत अन्य भी थे. रात करीब 10 बजे अमर पांडेय नामक एक युवक से किसी बात को लेकर उनकी बहस हुई.
इस दौरान उसने अपने दर्जनभर साथियों के साथ दिलीप धर पर हमला कर दिया. हमलावरों ने बेसबॉल स्टिक व फाइटर से मारपीट शुरु कर दी. स्टिक के प्रहार से दिलीप धर का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए. इस दौरान उनके पुत्र व बड़े भाई ने बीच-बचाव किया तो उनकी भी पिटाई की गई.
हमले में गंभीर रूप से घायल कांगे्रसी नेता दिलीप धर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनके सिर में टांके लगाए गए. वहीं अन्य घायलों का भी इलाज किया गया. मारपीट की खबर सुनकर कई कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना.
इस मामले में कांग्रेसी नेता के पुत्र दीपेश धर का कहना है कि अमर पांडेय नामक युवक अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा था और पापा से बहस करने लगा. हमने इस बात को लेकर टोका तो उसने हमपर हमला कर दिया. उसने आरोपियों के नाम भी गिनाए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दिया. परंपरागत त्यौहार की ख़ुशी और उल्लास के बीच उठे इस राजनीतिक संघर्ष ने लोगों के दिलों में चिंता की लहर दौड़ा दी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



