किसानों के हक के लिए कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए रवाना होने से पहले ही पुलिस ने तिरंगा चौक पर बेरिकेट्स लगाकर रोका

Congressmen protested for the rights of farmers, before they could go to gherao the Collectorate, the police stopped them by placing barricades at Tiranga Chowk

किसानों के हक के लिए कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए रवाना होने से पहले ही पुलिस ने तिरंगा चौक पर बेरिकेट्स लगाकर रोका

गरियाबंद : प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी में परेशानी, युवाओं को रोजगार दिलाने, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने धरना दिया धरना.
युवा कांग्रेस के सदस्यों के द्वारा किसानों के समर्थन में उग्र आंदोलन किया गया जिसमे कांग्रेस के सदस्यों ने जिला कांग्रेस भवन में इकठ्ठा होकर राज्य शासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले थे. लेकिन पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते तिरंगा चौक में ही आंदोलनकारी कांग्रेस सदस्यों को बैरिकेट के ज़रिए रोक दिया गया. जिला प्रशासन तक पहुचने की मांग को लेकर कांग्रेस सदस्य और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई.
इस बीच कांग्रेस सदस्यों के द्वारा छात्तीशगढ़ राज्यपाल के नाम तहसीलदार मयंक अग्रवाल को ज्ञापन सौपा. वही ज्ञापन के आधार पर कांग्रेसियों की किसानों के साथ वादा खिलाफी धान खरीदी में हो रही है समस्या युवाओं को रोजगार देने व बढ़ते अपराध पर रोक लगाने निम्नलिखित मांग कमशः है.
1. किसानों का धान का समर्थन मूल्य वादानुसार 3100 रुपयें एक मुश्त दिया जाए.
2. धान बेचने के लिए टोकन की प्रक्रिया को सरल किया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने धान की बिकी जल्द कर सकें.
3. वादानुसार किसानों के धान को 21 क्विंटल पूरा-पूरा लिया जाए.
4. राजिम तहसील अंतर्गत कौन्दकेरा राजस्व मंडल में राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति.
5. जिला के अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाया जाए.
6. जिला के सभी धान खरीदी केन्द्रो पर तौल में प्रति कट्टा में 300 ग्राम ज्यादा धान की खरीदी पर रोक लगाने हेतु.
7. किसानों के खेती किसानी से संबंधित काम जैसे नामांतरण, बटवारा, रिकार्ड दुरुस्त, फौती जैसे लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए और हल्का पटवारियों के पास ऋण पुस्तिका की कमी को दूर किया जाए.
8. क्षेत्र मे बंदोबस्त त्रुटि की समस्या को जल्द से जल्द दुर किया जाए.
9. प्रदेश में बढ़ते अपराध व क्षेत्र में नशाखोरी जुआ सट्टा पर रोक लगाने बाबत्.
10. प्रदेश में बढ़ेत बेरोजगारी के रोकथाम के लिये रोजगार के साधन उपलब्ध कराए.
इस मौके पर चित्रांश ध्रुव प्रदेश सचिव NSUI, अमित मिरी पूर्व प्रदेश सचिव, केशू सिन्हा पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष, भानू सिन्हा प्रदीप यादव, अक्तू राम, भविष्य प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष, सोहन नागेश,ब्लॉक अध्यक्ष, भागीरथी साहू ब्लॉक अध्यक्ष, नवीन साहू, गुलशन यादव,सूरज यादव, तनवीर राजपूत अज्जू खान, विकास दुबे, सतीश पटेल, खम्मन पटेल आत्मा राम, भैया लाल, उदाराम, गजेंद्र ध्रुव, पूनम साहू, कांति लाल, गिरधारी, नरेंद्र यादव, जमाल, टीकू यादव, हेमंत पटेल समेत सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI