समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने राजिम तहसील कार्यालय का किया घेराव

Congressmen surrounded Rajim Tehsil office in protest against paddy purchase at support price unemployment and increasing crime and drug addiction

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने राजिम तहसील कार्यालय का किया घेराव

राजिम : प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी, युवाओं को रोजगार व प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजिम तहसील कार्यालय का घेराव किया है.
कांग्रेसियों का कहना है कि जिस तरह से किसानों के साथ वादा खिलाफी धान खरीदी में हो रही है. प्रदेश में युवाओ को रोजगार देने व बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानो का धान का समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के वादानुसार 3100 रू एक एकमुस्त, धान बेचने के लिए टोकन की प्रक्रिया को सरल किए जाने, किसानो के धान को 21 क्विंटल पूरा-पूरा लिए जाने, कौन्दकेरा राजस्व मण्डल में राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति करने, नामांतरण और बटवारा रिकार्ड दुरूस्त, फावती जैसे लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण किए जाने और हल्का पटवारियों के पास ऋण पुस्तिका की कमी को दूर किया जाए. क्षेत्र में बंदोबस्त त्रुटि की समस्या को जल्द से जल्द दुर किया जाये और प्रदेश मे बढ़ते अपराध और क्षेत्र में नशाखोरी जुआ सट्टा पर रोक लगाने के बारे में मुख्यमंत्री के नाम राजिम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कोंडागांव : कोंडागांव जिले अंतर्गत फरसगांव ब्लाक युवा कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल नाग के नेतृत्व में आज 9 दिसंबर सोमवार को कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम फरसगांव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है.
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल कांत नाग और ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है. जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में नशे व महिला संबंधी अपराधों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है. जिस पर अंकुश लगाने की जरुरत है. साथ ही धान खरीदी में कोण्डागाँव जिला सहित पुरे प्रदेश में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. समस्याओं से निजात दिलाते हुए चुनावी घोषणा के मुताबिक प्रति क्विटल धान का समर्थन मुल्य 3100 रुपए दिया जाए.
उन्होंने कहा कि किसानों के रकबा में हुई कटौती को पुनः सुधारा जाए, बारदाना की पूर्ती की जाए, धान का उठाव तत्काल किया जाए, प्रति एकड़ में 21 क्विटल धान की खरीदी किया जाए, 3100 रूपए धान का समर्थन मुल्य एकमुस्त दिया जाए, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के क्षेत्र में सरकार को भूमिका निष्क्रीय नजर आ रही है, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तरफ ध्यान देवें. सरकार से हमारी निवेदन है कि हमारी मांगो को पूरी करे. नही तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन करने मजबूर होगी.
इस दौरान कपिलकांत नाग जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, जयलाल नाग ब्लॉक कांग्रेस, ललित सलाम जिला सचिव युवा कांग्रेस, मनीष निर्मलकर महासचिव युवा कांग्रेस, प्रताप सिंह मरापी, प्रेमलाल मंडावी, पवन मरकाम, प्रदीप नेताम, सनउ नाग, मंगलू मरापी, सियाराम नेताम, बीरेंद्र मंडावी, मडडाराम मांडवी, बलिराम नैतम सहित युवा कांग्रेस के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI