शादी का झांसा देकर 7 साल तक आरक्षक सुरेश मणि लूटते रहा युवती की इज्ज़त, पुलिसकर्मी के खिलाफ पीड़िता ने SP से लगाई इंसाफ की गुहार
Constable Suresh Mani kept robbing the girl's honor for 7 years on the pretext of marriage, the victim appealed to the SP for justice against the policeman.
कोरबा : कोरबा जिले की एक युवती का मोबाइल पर आरक्षक से संपर्क क्या हुआ. वह जंजाल में फंस गई. शादी का झांसा देकर पिछले 7 साल से आरक्षक उसकी इज्जत से खेलता रहा. शादी करने का दबाब डालने पर आरक्षक और उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक से की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2017 से इस कहानी की शुरुआत हुई. 7 साल के लंबे दौर में आरक्षक सुरेश मणि के रेप का शिकार होती रही। पीड़िता ने बताया कि मोबाइल पर आरक्षक सुरेश मणि से संपर्क हुआ था और फिर मिलना जुलना शुरु हो गया. पहले से विवाहित आरक्षक ने इस जानकारी को छुपाया और विवाह करने की बात कहते हुए उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता के मुताबिक वर्तमान में मोरगा पुलिस चौकी में सेवा दे रहे पुलिसकर्मी के ने लगातार उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट भी की गई. अब तक कई पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है. लेकिन हुआ कुछ नहीं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले उसके साथ मोरगा बस स्टैंड में पुलिस कर्मचारी और उसकी पत्नी ने मारपीट की. जिससे उसे वक्षस्थल के अलावा जिस्म के कई हिस्सों में गम्भीर चोट आई. वह चाहती है कि पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
इससे पहले भी इस तरह के मामले कोरबा जिले में आ चुके हैं और संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के साथ उन्हें जेल भेजने का काम पुलिस ने किया है. महिला संबंधी जुर्म में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं. .ऐसे में देखना होगा कि इस पीड़िता की गंभीर शिकायत पर कितनी जल्द संज्ञान लिया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



