रायपुर में सागर वाली कव्वाली पर विवाद, कांग्रेस ने शराब परोसने का किया कड़ा विरोध, कार्यक्रम को रोकने पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

Controversy over Sagar wali qawwali in Raipur, Congress strongly opposed serving of liquor, memorandum submitted to Superintendent of Police to stop the program

रायपुर में सागर वाली कव्वाली पर विवाद, कांग्रेस ने शराब परोसने का किया कड़ा विरोध, कार्यक्रम को रोकने पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

रायपुर : असंगठित क्षेत्र व समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक तौर पर शराब परोसने वाले कार्यक्रम की शिकायत की.
मिली जानकारी के मुताबिक हुकुम्स ललित महल रायपुर में 28 मार्च 2025 सागर वाली कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा शराब परोसी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संस्कृति के खिलाफ और नशाखोरी को प्रोत्साहन देने वाले इस आयोजन जरुरी कार्यवाही करने की मांग कर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़  ने बताया कव्वाली की महफिल एक बेहतर आयोजन है. लेकिन सार्वजनिक तौर पर शराब परोसना एक बेहद निंदनीय कृत्य है और हमारे प्रदेश की संस्कृति के खिलाफ काम है. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नशाखोरी को प्रोत्साहन मिलेगा और अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होगी. उन्होंने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है.
कन्हैया अग्रवाल ने कहा, “बच्चों के लिए स्कूल-क्लासरूम के नाम पर फंडिंग और नशे का कारोबार… ये कैसा सुशासन? बड़े होटलों में हो रहे ऐसे आयोजनों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।”
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर जोगी, पीसीसी सचिव शब्बीर खान, नंदू सिन्हा, मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता, मनोज यादव, देवेंद्र पवार सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI