बहू को कीटनाशक पिलाकर दबाया गला, सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश, दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज से नाराज ससुर ने थाने में उगला सच
Daughter-in-law was strangled by pesticide, corpse hidden in septic tank, father-in-law, angry over love marriage with a girl from another caste, revealed the truth at the police station.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है. लोहारा थाना क्षेत्र के बांधा टोला गांव में एक ससुर ने प्रेम विवाह की दुश्मनी में अपनी ही बहू की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बहू के शव को घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश करता रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कई दिनों से घर पर दिखाई नहीं दे रही थी. उसका पति भोजराम पटेल पिता जहल राम पटेल उम्र 23 साल निवासी बांधाटोला थाना सहसपुर लोहारा, चिंतित होकर थाने पहुंचा. बताया कि कामनी निषाद उम्र 20 साल, निवासी चैतुखपरी थाना मोहारा जिला राजनांदगांव को हैदराबाद से प्रेम प्रसंग के कारण शादी करने के मकसद से अपने गांव लाया था. 7 नवंबर 2025 को बिना बताए कहीं चली गई.
इस रिपोर्ट पर पुलिस लगातार खोजबीन में लगी रही. लेकिन करीब एक महीने तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला. इस बीच गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं. लेकिन किसी को शक नहीं था कि इतना बड़ा राज उसी घर में दफन होगा.
श के आधार पर पुलिस द्वारा जहल पटेल को कड़ाई से पूछताछ की गई. जिसमें उसने कबूल किया कि उसका बेटा कामनी निषाद से प्रेम करता था. लेकिनलड़की अन्य जाति की होने से वह इस रिश्ते को कबूल नहीं करता था. और पुलिस के सामने पूरी वारदात कबूल कर ली.
उसने बताया कि बहू का उसके बेटे से प्रेम विवाह उसे पसंद नहीं था क्योंकि लड़की दूसरे समाज की थी. इसी नफरत में उसने कीटनाशक दवा पिलाकर बहू की हत्या कर दी और शव को घर के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. ताकि किसी को शक न हो.
पुलिस की टीम फौरन आरोपी के घर पहुंची और सेप्टिक टैंक को खुलवाया. टैंक खोलते ही अंदर से बहू का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ. यह मंजर देखकर पुलिसकर्मियों से लेकर गांव वालों तक सभी के रोंगटे खड़े हो गए. पूरा गांव दहशत और सदमे में है. आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि हत्या प्रेम विवाह की दुश्मनी के चलते की गई है.आरोपी की निशानदेही पर कीटनाशक का डिब्बा बरामद कर कब्जे में लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है.
आरोपी
जहल पटेल पिता गंधक पटेल उम्र 50 साल निवासी बांधाटोला थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



