होटल हेवेन्स पार्क के बाहर बाउंसर पर जानलेवा हमला, बार में जाने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने बाउंसर पर किया मिर्ची अटैक, मचा हड़कंप

Deadly attack on bouncer outside Hotel Havens Park, drunk youths pepper attack bouncer when he refused to let them in the bar, commotion ensued

होटल हेवेन्स पार्क के बाहर बाउंसर पर जानलेवा हमला, बार में जाने से मना करने पर नशे में धुत युवकों ने बाउंसर पर किया मिर्ची अटैक, मचा हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर के एक नामी होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब कुछ युवकों ने एक बाउंसर पर मिर्ची पावडर फेंककर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. बार में घुसने से रोके जाने से नाराज युवकों ने पहले बाउंसर से बहस की और फिर देर रात उस पर घात लगाकर हमला कर दिया. घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया. घायल बाउंसर की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बिलासपुर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल हेवेन्स पार्क में ड्यूटी पर तैनात बाउंसर राजा सिंह ठाकुर ने शराब के नशे में पहुंचे तीन युवकों को बार में घुसने से रोका. इस बात से नाराज युवक पहले बहस करने लगे और फिर देर रात होटल के बाहर राजा सिंह पर घात लगाकर धारदार हथियार से उनके जांघ और कंधे पर हमला कर दिया.
हमलावरों ने पहले राजा सिंह की आंखों में मिर्ची पावडर फेंका और फिर धारदार हथियार से उनकी जांघ और कंधे पर वार कर दिया. शफी कुरैशी, टीपू खान और विजय दास मौके पर पहुंचे अन्य बाउंसरों ने बीच-बचाव किया. तब जाकर आरोपी फरार हो गए.
घायल राजा सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने ओम सलूजा, शिवम सलूजा समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. और आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB