जमीन विवाद में फावड़े से जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Deadly attack with a shovel in a land dispute, injured youth admitted to hospital, Gariaband police arrested two accused

जमीन विवाद में फावड़े से जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सागड़ा में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी 2025 को प्रार्थी बृजलाल यादव ने थाना इंदागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के सामने परमेश्वर यादव और पिताम्बर यादव ने मकान निर्माण को लेकर जमीन पर गड्ढा खोदकर बीम खड़ा करना शुरु किया. इस पर जब बृजलाल ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गुस्से में आकर उसके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
घटना की खबर मिलते ही गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी इंदागांव, उप निरीक्षक जितेंद्र विजयवार को फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बृजलाल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया.
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर परमेश्वर यादव उम्र 51 साल और पिताम्बर यादव उम्र 53 साल, निवासी ग्राम सागड़ा, थाना इंदागांव को समक्ष गवाहों के गिरफ्तार कर इंदागांव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत  में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद को कानूनी तरीके से हल करें और हिंसा से बचें.
आरोपी
परमेश्वर यादव, पिता भैयाराम यादव उम्र 51 साल निवासी ग्राम सागड़ा, थाना इंदागांव, जिला गरियाबंद
पिताम्बर यादव, पिता भैयाराम यादव उम्र 53 साल निवासी ग्राम सागड़ा, थाना इंदागांव, जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI