जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य का ट्रांसफर रद्द करने की मांग, छात्रों ने किया चक्काजाम, स्टूडेंट बोले- हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़

Demand to cancel the transfer of the Principal of Swami Atmanand Vidyalaya in Jashpur district students created a blockade students said playing with our future

जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य का ट्रांसफर रद्द करने की मांग, छात्रों ने किया चक्काजाम, स्टूडेंट बोले-  हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़

जशपुर : जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभारी प्राचार्य फिल्मोंन एक्का के ट्रांसफर को रद्द करने की मांग करते हुए स्कूल के गेट के सामने चक्काजाम कर दिया. छात्रों ने सुबह से ही हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरु कर दी. जिसमें उन्होंने प्राचार्य के ट्रांसफर को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज किया.
छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य का ट्रांसफर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. क्योंकि वे इंग्लिश मीडियम के एकमात्र लेक्चरर हैं. छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं महज दो महीने बाद होने वाली हैं. और इस महत्वपूर्ण समय में उनका ट्रांसफर उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. छात्रों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे आवागमन बाधित हो गया.
यह प्रदर्शन जिले में पहली बार देखा जा रहा है. जब किसी शिक्षक का ट्रांसफर रोकने के लिए छात्र इस तरह से सड़क पर उतरे हों. इस विरोध प्रदर्शन में पालकों का भी समर्थन देखा गया. जो बड़ी तादाद में स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए. बताया जा रहा है कि प्राचार्य का ट्रांसफर आदेश एक दिन पहले ही रायपुर से जारी हुआ था. पुलिस चौकी के प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे. लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb