गौ तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 गायों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की पिकअप वाहन जप्त
Dhamtari police got a big success against cow smuggling, 4 accused arrested along with 5 cows, pickup vehicle without number seized
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने ग्राम अमलीडीह में बिना नंबर की पिकअप बुलेरो वाहन समेत 5 नग गायों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मगरलोड को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 5 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं.
इस खबर पर धमतरी पुलिस थाना मगरलोड मौके पर पहुँची और घेराबंदी की. पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन मगरलोड पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गए, मौके पर वाहन से 5 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25,000/- रुपये आंकी गई है.
गवाहों के सामने पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था. वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का काम किया गया. वाहन और मवेशियों से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका.
गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग का बुलेरो पिकअप वाहन, 5 नग गायें जप्त कीं. और आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया गया. आरोपीगण के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है
गवाहों के सामने पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल, दुर्गेश ध्रुव और लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था. वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का काम किया गया. वाहन और मवेशियों से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात पेश नहीं किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
आरोपी
(01) चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे उम्र 19 साल, ग्राम सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे उम्र 23 साल, ग्राम सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 31 साल तीनो निवासी पाईकभाठा,जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी उम्र 23 साल ग्राम सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



