शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट, गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

Dispute over asking for money for alcohol, assault on youth, action against hooliganism, police arrest 4 accused, search continues for one absconding accused

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट, गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र निवासी सत्यम सिदार उम्र 31 साल ने 29 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ बड़पारा शराब भट्ठी से लौट रहा था. तभी मिनीमाता चौक के पास रहने वाला मनोज सिंह अपने साथियों के साथ शराब के लिए पैसे मांगने लगा. मना करने पर सभी ने एकराय होकर गाली-गलौच करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और हाथ, थप्पड़, मुक्का और लात से मारपीट की.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 119(1), 351(3), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर माला जांच में लिया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसकी निशानदेही पर उसके साथी लवकुमार यादव, विक्रम सिंह ठाकुर और बजरंग सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया है. एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
आरोपी
(1) मनोज सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 24 साल निवासी मिनीमाता चौक
(2) लवकुमार यादव साधुनरहरि यादव उम्र 28 साल निवासी चर्च रोड बाजीराव पारा
(3) विक्रम सिंह ठाकुर पिता स्व० गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 34 साल निवासी रेल्वे कालोनी
(4) बजरंग सिंह उर्फ सोनू पिता संतोष सिंह उम्र 32 साल निवासी मिनीमाता चौक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB