प्रेम विवाह के तीन बाद पति से विवाद, मायके में रह रही महिला ने की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dispute with husband three years after love marriage, woman living in her maternal home committed suicide, family mourns, police is investigating the case
जांजगीर-चांपा-नैला : जांजगीर क्षेत्र में सरखों गांव में 22 साल की नवविवाहिता महिला ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक नैला क्षेत्र के सरखों गांव में 22 साल नवविवाहिता महिला ने ज़हर सेवन कर खुदकुशी कर ली. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नवविवाहित महिला कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
दरअसल सरखों गांव के चंद्रकांत सूर्यवंशी की 22 साल की बेटी मीशा सूर्यवंशी ने तीन साल पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था. उनका एक बच्चा भी हुआ था. जिसकी जन्म के कुछ समय बाद मौत हो गई थी. इसके बाद मीशा और उसके पति के बीच विवाद हो गया. जिसके चलते वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. इसी बीच मीशा ने जहर सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मीशा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



