EOW और ACB की प्रदेश के 19 ठिकानों पर दबिश, पूर्व सीएम बघेल बोले- भाजपाइयों के घर क्यों नही जाती ये टीम, डराने का चल रहा काम
EOW and ACB raid 19 locations across the state; former CM Baghel asks why this team doesn't visit BJP members' homes; intimidation is underway
धमतरी : छत्तीसगढ़ में रविवार को ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने एक साथ 20 जगहों पर छापा मारा है. मिली जानकारी के मुताबिक यह छापा आबकारी घोटाला और डीएमएफ घोटाले को लेकर पड़ा है. जिन जिलों में को ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने छापा मारा है उनमें रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, अंबिकापुर, धमतरी और जगदलपुर जिले हैं. जिसको लेकर धमतरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये लोगो को डराने धमकाने और पैसा वसूली का काम चल रहा है.
बता दें कि छापे की यह कार्रवाई रायपुर से जगदलपुर तक चल रही है. दुर्ग भिलाई में पूर्व आयुक्त निरंजन दास के यहां पर रेड की कार्रवाई हुई है. छापेमारी में कई कागजात की ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम जांच कर रही है. धमतरी शहर में महालक्ष्मी ग्रीन कॉलोनी स्थित कांग्रेस नेता केतन दोषी के घर ईओडब्ल्यू और एसीबी की छापेमार कार्रवाई हुई है. यहां से टीम अहम दस्तावेज लेकर लौटी है.
एसीबी और इओडब्यू के छापेमार कार्रवाई को लेकर अब सियासी पारा भी चढ़ चुका है. धमतरी दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस रेड को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि सबको फर्जी तरीके से फंसाने का काम चल रहा है. डराने धमकाने और पैसा वसूली का कार्यक्रम चल रहा है. इसलिए यह रेड की कार्रवाई की जा रही है.
लोगों को डराने धमकाने और पैसा वसूलने का कार्यक्रम चल रहा है. सबको फर्जी तरीके से फंसाने का काम इनका चल रहा है. एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घर नहीं जाती है. भारतीय जनता पार्टी के व्यापारियों के यहां नहीं जाती है. वह तो खोज-खोज कर किन के घर वसूली की जा सकती है वहीं पहुंच रहे हैं- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़
रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल धमतरी दौरे पर थे. वे यहां पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित मितानिनों के सम्मान कार्यक्रम में आए हुए थे. यहीं पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस रेड पर बयान दिया है.
रायपुर – रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर.
बिलासपुर – शराब घोटाले से जुड़े अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के घर.
कोंडागांव – वर्ष 2019-20 में डीएमफ सप्लाई में शामिल रहे हैं कोणार्क जैन के घर
जगदलपुर – निरंजन दास के भाई चितरंजन दास के मैत्री संघ स्थित आवास.
अंबिकापुर – पर्राडांड निवासी डॉक्टर तनवीर अहमद और सत्ती पारा निवासी अमित अग्रवाल के घर.
बलरामपुर – कारोबारी मनोज अग्रवाल के घर.
दुर्ग – रिटायर्ड आबाकरी अधिकारी निरंजन दास के बेटे डॉ. अभिषेक दास के घर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



