शराब के लिए बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट, चावल बेचकर शराब पीने को लेकर विवाद, जलाऊ लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पनिश गिरफ्तार
Elder brother killed for alcohol, dispute over selling rice to drink alcohol, beaten to death with firewood, accused Panish arrested
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपली गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दो भाइयों के बीच खाना बनाते वक्त आपसी विवाद हो गया. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपली गांव में नवज्योति टिकरापारा निवासी दोनों भाई शराब के नशे में थे. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि छोटे भाई पनिश कुमार नंवरंग उम्र 40 साल ने बड़े भाई कन्हैया लाल नवरंग उम्र 42 साल की हत्या कर दी.
आरोपी छोटे भाई पनिश कुमार नंवरंग को पुलिस ने मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतक कन्हैया लाल का सिविल अस्पताल ले जाकर शव का पोस्टमार्टम के के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सिर पर गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कन्हैया लाल की मौत हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और आरोपी छोटे भाई पानेश कुमार नवरंग को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पैतृक संपत्ति के विवाद में भाई बना दुश्मन, जानलेवा हमले से सहमा इलाका
रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। जब बड़े भाई मोहम्मद इशाक लाल मिस्त्री ने अपने ही छोटे भाई मोहम्मद इकबाल को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. रविवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद इकबाल अपने पैतृक मकान में स्थित लाल गैरेज पहुंचा। जहां वह अपनी पुरानी एम्बेसडर कार के पार्ट्स निकाल रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई मोहम्मद इशाक लाल मिस्त्री वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. जब छोटे भाई ने विरोध किया. तो आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और पट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगलियां और पंजा बुरी तरह जख्मी हो गए.
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद पीड़ित को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हिंसक वारदात से इलाके दहशत फैल गई. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वैसे पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



