अंतिम संस्कार रोककर मुआवजे के लिए शव लेकर पहुंचे अस्पताल, सैनिटाइजर से सिगड़ी जलाते समय हुआ हादसा, आग से झुलसी ननद-भाभी की मौत
The last rites were stopped and the body was taken to the hospital for compensation, the accident happened while lighting the stove with sanitizer, sister-in-law and sister-in-law died due to burns
कोरबा : कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें सिगड़ी जलाते समय आग की चपेट में आने से ननद-भाभी की मौत हो गई. मौत के बाद परिजन दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु कर दी. शमशान घाट पर परिवार के साथ रिश्तेदार और पहचान वाले पहुंच गए थे. शव को मुखाग्नि देने के लिए कुछ ही समय बचा था. तभी परिजनों को पता चला कि अप्राकृतिक मौत पर मुआवजा मिलता है. इसके बाद घरवाले फौरन दोनों शवों को जिला अस्पताल ले आए. जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी स्थित गोकुलगंज का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में कोतवाली थाना के सीतामणि स्थित गोकुलगंज में रहने वाली संतोषी यादव कुछ दिन पहले गेवरा बस्ती स्थित अपने मायके गई थी. जहां अपनी भाभी गीता यादव के साथ वह खाना बनाने के लिए कोयले की सिगड़ी जला रही थी. कोयला जल्दी जल नहीं रहा था और केरोसिन तेल नहीं था. इसलिए दोनों ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल का फैसला लिया. सैनिटाइजर डालते ही आग की लपटें तेजी से उठी. और दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गई.
ननद और भाभी आग की लपटों से घिर गई और गंभीर तूप से झुलस गई. फौरन परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उन्हें बिलासपुर फिर रायपुर रेफर कर दिया गया. कई दिनों तक दोनों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था.
लेकिन सुधार नहीं हुआ तब वे कोरबा लौट रहे थे. जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. घर आने के बाद बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों के अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी. इस बीच परिजनों को किसी ने बताया गया कि अप्राकृतिक मौत के मामले में प्रशासन की तरफ से मुआवजा मिलता है. गीता के पति संतोष यादव ने बताया कि इस पर दोनों शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, तहसीलदार को खबर करने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



