बेखौफ बदमाशों ने मनाई बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी, कालोनी के मुख्य मार्ग को रोककर जन्मदिन मनाया, पुलिस ने लिया एक्शन, दो आरोपी पहुंचे हवालात
Fearless miscreants celebrated birthday party in the middle of the road, celebrated birthday by blocking the main road of the colony, police took action, two accused sent to jail
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच सड़क पर भाजपा की मेयर के बेटे के केक काटने का मामले के बाद फिर से न्य मामला सामने आया है. इस बार शहर के आमानाका थाने में पांच लोगों ने बीच सड़क पर जन्मदिन मनाया और आतिशबाजी की. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. मुख्य मार्ग पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर जन्म दिन मना रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
छत्तीसगढ़ में सड़क पर केक काटना और जन्मदिन मनाना बैन है. उसके बाद भी लगातार मामले आ रहे हैं. जन्मदिन मनाने के साथ-साथ युवकों ने आतिशबाजी करते हुए जमकर शोर मचाया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. इससे पहले रायपुर की मेयर मीनल चौबे का भी वीडियो सामने आया था. मीनल चौबे के बेटे ने चंगोराभाटा इलाके में बीच सड़क पर केक काटा था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी करणवीर सिंह का निवास उदया सोसायटी है. 28 फरवरी 20 25 को अपने घर कालोनी के मुख्य मार्ग पर थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत उदया सासोयटी बिजली आफिस वाली रोड में अपने दोस्तो के साथ बर्थडे पार्टी मना कर रहा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आमानाका पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. ये वीडियो टाटीबंध के उदया सोसायटी सेक्टर-2 का है. जिसमें दिख रहा है कि 5-6 लड़के बीच सड़क पर केक काट रहे हैं और आतिशबाजी करते हुए शोरगुल मचा रहे हैं. जिस कारण से स्थानीय लोगों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी करणवीर सिंह और उनके साथीयो के खिलाफ अवगमन बाधित कर आम नागारिको को आने जाने पर हुई परेशानी पर अपराध क्रमाक 73/25 धारा 126(2),3(5)BNS जुर्म दर्ज किया. और आरोपी करणवीर सिंह और जोबन सिंह को गिरफ्तार किया है. अन्य बाकी युवकों की तलाश जारी है.
पुलिस ने इस मामले में करणवीर सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करणवीर का जन्मदिन है और उसके साथ उसके दोस्त जन्मदिन मना रहे हैं. इस दौरान युवकों ने जमकर शोर मचाया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को दो लड़कों को हिरासत में लिया है.
पुलिस का कहना है कि बाकी युवकों की तलाश जारी है. पुलिस ने हरमन सिंह, संस्कार झा, विधिक करकसे और विजय जेठानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि बाकी लड़कों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले मेयर के बेटे मेहुल चौबे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में मेहुल चौबे अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन बीच सड़क पर मनाया था. जिसके बाद एक ऑटो ड्राइवर ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस घटना के बाद मेयर मीनल चौबे ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी.
गिरफ्तार आरोपी
01. करणवीर सिंह पिता हरवीर सिंह उम्र 22साल निवासी सेक्टर 02 उदया सोसायटी टाटीबंध रायपुर छग
02. जोबन सिंह पिता प्रगट सिंह उम्र 21 साल निवासी उदया सोसायटी टाटीबंध रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



