जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, चार बच्चों के पिता की हत्या से गांव में दहशत का माहौल, आरोपियों की तलाश जारी

Due to land dispute, he was attacked with a sharp weapon and killed, there is an atmosphere of terror in the village due to the murder of the father of four children, search for the accused continues

जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, चार बच्चों के पिता की हत्या से गांव में दहशत का माहौल, आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन के सतनामी मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर चार बच्चों का पिता से गांव के ही मुकेश अंचल, श्याम अंचल, लक्ष्मण अंचल और सीता अंचल के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. रविवार को मृतक के घर के बाजू में जाने वाले रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने खेमाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. खून से लथपथ खेमाराम को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में गमगीन माहौल है.
कत्ल का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपित युवक पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहे हैं. कत्ल के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है.
खेमाराम की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और हर कोई इस जघन्य कृत्य से हैरान है. पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। लोग इस तरह के अपराध से पूरी तरह से चकित और परेशान हैं. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है.
खेमाराम की हत्या ने उसके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है. मृतक के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि दोषियों को सख्त सजा मिले. बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. घटना के वीडियो के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI