हाथियों की दहशत में ग्रामीण, कच्चा मकान तोड़ा, परिजनों ने अंधेरे में भागकर बचाई जान, सुबह 4 बजे गांव में घुसे 20 हाथी, 4 ग्रामीणों की मौत
Elephants terrified villagers, destroying mud houses; family fleeing in the dark to save their lives; 20 elephants entered the village at 4 a.m., killing four villagers.
बिलासपुर/सरगुजा : कोरिया में गुरुवार रात 11 हाथियों के दल ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला. नेशनल हाईवे को पार कर हाथियों ने पहले बुजुर्ग की झोपड़ी को तोड़ा. जब उसने भागने की कोशिश तो हाथियों ने दौड़ाकर कुचल दिया. घटना बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में एक हाथी ने मानसिक रुप से बीमार व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं. इससे गुस्साए हाथियों ने पलटकर ग्रामीणों को दौड़ा लिया. घटना करतला परिक्षेत्र की है.
रायगढ़ में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जबकि पति ने नदी के बीच पत्थर के पीछ छिपकर अपनी जान बचाई. पति-पत्नी खेत के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. सोने के दौरान हाथियों ने झूंड ने हमला कर दिया. मामला बाकारुमा रेंज का है.
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में सुबह करीब 4 बजे 20 हाथियों का झुंड एक गांव में आ गया. हाथियों ने वहां एक कच्चा मकान तोड़ दिया. घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हाथियों ने खेतों में रखी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. वन विभाग अभी नुकसान का पता लगा रहा है। यह घटना कापू रेंज की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कापू वन परिक्षेत्र के जंगल में 20 हाथियों का एक झुंड घूम रहा था. शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे यह झुंड जंगल से निकलकर मिरीमुड़ा बीट के फिटिंगपारा गांव में पहुंच गया. खाने की तलाश में हाथियों के झुंड में से 2 हाथियों ने रुचा यादव के घर की कच्ची दीवार तोड़ दी. हाथियों के आने की खबर मिलते ही रुचा यादव और उनके परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकले और अंधेरे में सुरक्षित स्थान की तरफ भागकर अपनी जान बचाई.
इसके अलावा खम्हार गांव के पूर्व सरपंच चिंतामणि राठिया ने अपने खेत में मिसाई के लिए धान इकट्ठा किया था. जिसे हाथियों ने रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया. हाथियों के आने की खबर वन विभाग को दी गई. जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करना शुरु कर दिया है.
धरमजयगढ़ वन मंडल में इस समय पहले की तुलना में हाथियों की तादाद कम है. लेकिन खाना तलाश करते हुए वे गांवों और खेतों के पास पहुंच जा रहे हैं. पूरे धरमजयगढ़ वन मंडल में अभी कुल 31 हाथी हैं। इनमें 17 नर हाथी, 9 मादा हाथी और 5 बेबी एलीफेंट शामिल हैं. कुछ हाथी अलग-अलग रेंज में अकेले घूम रहे हैं. जबकि 20 हाथियों का एक झुंड कापू रेंज में मौजूद है.
गरियाबंद में एक बीमार हाथी ने आधी रात को एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. घटना तब हुई जब जंगल राम झोपड़ी के गिरने की आवाज सुनकर टॉयलेट के लिए बाहर निकला. वहां छिपे हाथी ने उन्हें पकड़कर जमीन पर पटका और बुरी तरह से कुचल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



