पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हंगामा, टीआई और कांस्टेबल सस्पेंड, अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, एडिशनल एसपी जख्मी

Uproar due to death of young man in police custody TI and constable suspended brother in law accused of torturing sister and selling her

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हंगामा, टीआई और कांस्टेबल सस्पेंड, अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, एडिशनल एसपी जख्मी

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत ने थाने के बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले ने जिले को तनावपूर्ण स्थिति में ला दिया. एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी की मौत के बाद जिले का मुख्यालय छावनी में तब्दील हो गया. अब इस  मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के साले बदला गिरी मंडल ने अपने जीजा के साथ-साथ उसके माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी बहन रीना गिरी के किडनैप या फिर उसे बेचने जाने की आशंका जताई है
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर कोतवाली के थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया और आरक्षक अजय यादव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया.

स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है. आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी तादाद में पुलिस के जवान तैनात हैं एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है
बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें डॉ. अजय तिर्की को संयोजक और सफी अहमद, राजेन्द्र तिवारी, के.पी. सिंह , मधु गुप्ता, लाल साय, सीमा सोनी, दिनेश यादव जांच समिति के सदस्य बनाया गया है.

पुलिस हिरासत में हुई इस मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसमें सरकारी संपत्तियों की तोड़फोड़ और वाहनों पर पथराव जैसी घटनाएं शामिल थीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसपी और कलेक्टर बंगले सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई. सरगुजा के आईजी अंकित गर्ग भी हालात का जायजा लेने बलरामपुर पहुंचे.
बता दें कि अब अब इस  मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के साले बदला गिरी मंडल ने अपने जीजा के साथ-साथ उसके माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी बहन रीना गिरी के किडनैप या फिर उसे बेचने जाने की आशंका जताई है. वहीं पुलिस को क्लीनचिट देते हुए जीजा की हत्या से इंकार किया है.
सेना के मेडिकल कोर में पदस्थ बदला गिरी मंडल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 30 सितंबर को अपनी छोटी बहन से ऑडियो क्लिप मिली थी. जिसमें रीना ने गाड़ी में कहीं ले जाने की बात कह रही थी. इसके बाद बहन को खोजने के लिए आया था. इस दौरान 10 अक्टूबर को बलरामपुर एसपी को और 19 अक्टूबर को सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग को आवेदन दिया था. जिसमें मामले में बहन के सास-ससुर और पति की गहराई से जांच करने की बात कही थी.
मेरा शक और भी इसलिए गहरा गया क्योंकि बहन का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए तो वह झारखंड में मिला था. इस पर मुझे शक है कि या तो मेरी बहन का अपहरण किया गया है. या किसी के हाथ में बेच दिया गया है. उसी संदर्भ में गुरुचरण मंडल से पूछताछ से हो रही थी.
बदला गिरी ने बताया कि उसकी बहन चार साल शादी के बाद से ही प्रताड़ित हो रही थी. एक बार तो उसने जहर पी लिया था. जिस पर उसका अंबिकापुर में इलाज कराया था. इस दौरान मैने उससे अपने पास रहने की बात कही थी. लेकिन उसने पति के साथ ही रहना मंजूर किया था.
साले ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी बहन को पत्नी ही नहीं मानता था. उसने उसकी बहन मां न बने इसके लिए वह गोली खिला दिया करता था. यहां तक उसने उसकी बहन से बच्चादानी निकाल देनी की बात कही थी. जिससे बच्चा ही न हो. इस वजह से ज्यादा शक हो गया था कि बहन को हटा देगा. इसलिए मैने आईजी और एसपी से गुजारिश की थी कि मेरी बहन को जिंदा वापस लाया जाए. इसके साथ उसने आरोप लगाया कि गुरुचरण अपनी पहली पत्नी के पास संतोषी नगर जाता था. उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया था.
गुरुचरण मंडल की मौत के मामले में मचे हंगामे पर उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि यह जांच का विषय है, उसकी बहन की जिंदगी का सवाल है, पुलिस को जांच करने दीजिए. पुलिस नहीं मार सकती है किसी को. लेकिन जिस पर शक है. पति और सास-ससुर से पूछताछ तो होगी ही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb