फैक्ट्री में 30 फीट से गिरा ऑपरेटर, मौत: के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा, कहा- मुआवजा बिना नहीं ले जाएंगे शव
Factory operator falls 30 feet to death; family members create ruckus at hospital, say they won't take body without compensation
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में स्थित मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के रुप में काम कर रहे मिथलेश यादव की लगभग 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मिथलेश यादव पिछले पांच साल से बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैस बोड के बजरंग मोहल्ले में रहते थे और मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में बतौर क्रेन ऑपरेटर कार्यरत थे. गुरुवार को अपने रोज़ाना के काम के दौरान वह अचानक संतुलन खो बैठे और करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए. घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने इसकी खबर प्रबंधन और पुलिस को दी.
मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए थे और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता. यही लापरवाही इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी. परिजन मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
वहीं जब मीडिया ने फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से पहुंचे एक अधिकारी से बात करनी चाही. तो वह सवालों से बचते नजर आए और खुद को ‘सिर्फ घूमने आया हूं’ कहकर वहां से चले गए. यह रवैया प्रबंधन की गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है और सवाल उठाता है कि आखिर मजदूरों की जान की कीमत कब समझी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



