आर्थिक समस्या से जूझ रहे उचित मूल्य दुकान संचालकों का प्रदर्शन, आठ महीने से नहीं हुआ कमीशन का भुगतान, मार्जिन मनी बढ़ाने की मांग
Fair price shop operators facing financial problems protest, commission not paid for eight months, demand to increase margin money
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी तीन सुत्रिय मांगों को लेकर रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.जहां इसको लेकर राशन संचालकों ने कहा कि आज की मंहगाई के दौर में जों कमीशन दिया जा रहा है उससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है.
उचित मूल्य दुकान संचालक संघ के जिला अध्यक्ष मोहर लाल जायसवाल और कोषाध्यक्ष आशीष गुर्जर ने कहा कि अन्य राज्यों तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल बेसिक मार्जिन मनी दी जा रही है. जिसको छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाना चाहिए. हमें पिछले आठ महीने से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. हमारी समस्याओं को देखते हुए तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए. जिले के सभी संचालकों को पिछले साल के बरदाना राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है. इसका भी भुगतान तत्काल कराया जाए, संचालकों ने कहा कि आज जिस तरह हम आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं और कोई सुध नहीं ले रहा है अगर हमारी मांगे समय रहते पूरी नहीं कि गई तो हम उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



