छत्तीसगढ़ में चोरों का अनोखा अंदाज, मंदिर में चोरी से पहले लिया आशीर्वाद, चोर का वीडियो जमकर वायरल, इलाके में बना चर्चा का विषय
Unique style of thieves in Chhattisgarh, took blessings from the temple before stealing, the video of the thief went viral, became a topic of discussion in the area
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान को दंडवत प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना वार्ड क्रमांक 16 बड़कापारा स्थित राम चरित मानस भवन की है. जहां नियमित रुप से रामायण पाठ और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. चोर ने पहले भगवान् के आगे नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की और उसके बाद भवन में रखे राशन सामग्री, कमरों में लगे सीलिंग फैन और पाइप समेत करीब 800 रुपए नकद चोरी कर लिया. इसके साथ ही भवन के अन्य कमरों से सिलिंग फैन और पाइप भी गायब कर दिया.
पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



