फर्जी व्हाट्सएप कॉल ने ले ली शिक्षिका की जान, आपकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई, 15 मिनट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करो नहीं तो VIDEO वायरल

Fake WhatsApp call took the life of a teacher your daughter got trapped in sex racket transfer Rs 1 lakh in 15 minutes otherwise VIDEO goes viral

फर्जी व्हाट्सएप कॉल ने ले ली शिक्षिका की जान, आपकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई, 15 मिनट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करो नहीं तो VIDEO वायरल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. साइबर ठगी का शिकार बनी एक शिक्षिका को इतना सदमा लगा कि दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर की है. 58 साल की मालती वर्मा के मोबाइल पर फर्जी व्हाट्सएप कॉल आई. फोन करने वाले ने उनसे कहा कि आपकी बेटी किसी गलत काम में फंसी है और उसे बचाने के लिए 15 मिनट के  भीतर एक लाख रुपये भेजो. इसके बाद टीचर के बेटे ने बताया कि यह एक फ्रॉड कॉल थी. इसके बाद भी उन्हें इतना सदमा लगा कि चार घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया.
शिक्षिका मालती वर्मा कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में ड्यूटी करती थी. उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आई. जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया. फोन करने वाले ने कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है. उससे छुटकारा पाने के लिए फौरन एक लाख रुपये भेजने होंगे. कॉल से मालती इतनी डर गई कि उन्होंने फौरन अपने बेटे दिव्यांशु से संपर्क किया और पैसे भेजने को कहा.
कॉल के दौरान जालसाज ने मालती को डराने के लिए पुलिस अधिकारी के भेष में एक डीपी का इस्तेमाल किया. उन्होंने मालती को धमकी दी कि अगर उसने फौरन पैसे नहीं भेजे तो वे उसकी बेटी का वीडियो वायरल कर उसे जेल भेज देंगे. यह सुनकर मालती डर गई और उसने अपने बेटे को बुलाया और फौरन पैसे ट्रांसफर करने को कहा. इस मामले में दिव्यांशु ने अपनी मां से फोन करने वाले का नंबर मांगा. नंबर देखने के बाद वह फौरन पहचान गए कि यह फर्जी कॉल है. नंबर विदेश के कोड 00 से शुरु हो रहा था.
शिक्षिका मालती वर्मा को चार घंटे तक फ्रॉड कॉल पर ही बीजी रखा. इस बीच उनके पास 8 कॉल आई. जैसे ही इस बात की जानकारी शिक्षक के बेटे दिव्यांशु को हुई तो उसने अपनी मां को समझाने की कोशिश किया कि यह झूठ है. उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है. दिव्यांशु ने अपनी बहन वंशिका से भी संपर्क किया और वीडियो कॉल के जरिए बताया कि वह कॉलेज में सुरक्षित है. इसके बाद भी मालती वर्मा उस फर्जी कॉल के मानसिक सदमे से उबर नहीं पाई.
स्कूल से घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगडऩे लगी. परिवार वाले उन्हें फौरन अस्पताल ले गए. लेकिन चार घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. मालती वर्मा की मौत के बाद उनका परिवार सदमे में है. पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कॉल विदेश से आया और एक कॉल एक इण्डिया से आया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb