फरहान आलम इदरीसी ने महाकुंभ मेला में आए श्रद्धालु को हृदयाघात आने पर सीपीआर देकर बचाई जान, परिजन बोले- हमे गर्व है तुम पर फरहान
Farhan Alam Idrisi saved the life of a devotee who had come to Maha Kumbh Mela by giving CPR when he had a heart attack, the family said- We are proud of you Farhan
प्रयागराज : महाकुंभ मेले में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी. जब प्रिम रोज शिक्षा संस्थान के फरहान आलम इदरीसी ने एक श्रद्धालु राम शंकर की जान बचाई. यह घटना उस समय की है जब राम शंकर नाम के श्रद्धालु को अचानक हृदयाघात हुआ और वह गिर पड़े. हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी. लेकिन फरहान आलम की फुर्ती और प्रशिक्षित हाथों ने उसे बचा लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक फरहान आलम एक प्रशिक्षित सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन) विशेषज्ञ हैं. उन्होंने जब देखा कि एक श्रद्धालु मौत की कगार पर है. और उसकी रो रोकर बिलख रही है. तो फौरन उस श्रद्धालु राम शंकर को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई.
महाकुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे थे और अचानक यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई. फरहान आलम ने बिना देर किए अपनी पेशेवर मदद से राम शंकर की जान बचाली. और उनका जीवन सुरक्षित किया.
मेले में हुई इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशासन को यह एहसास दिलाया कि प्रशिक्षण और तत्परता कितनी अहम है.
फरहान आलम के इस काम के लिए कई लोग उनका धन्यवाद कर रहे हैं और उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ मेले में आए श्रद्धालुओं ने फरहान के प्रयासों को सराहा और उन्हें सच्चा नायक माना.
इस घटना के बाद फरहान आलम की तारीफ हर जगह हो रही है. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि यह घटना दिखाती है कि कितनी छोटी सी जानकारी और तत्परता से किसी की जान बचाई जा सकती है. फरहान की कार्रवाई न सिर्फ उनके प्रशिक्षण की कामयाबी का प्रतीक है. बल्कि यह एक प्रेरणा भी है कि हमें कभी भी इंसानियत की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.
इस अद्भुत काम को लेकर फरहान आलम के बारे में लोहों में जमकर चर्चा हो रही है और उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए सराहा जा रहा है. परिजन बोल उठे- फरहार हमें तुम पर गर्व है...
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
https://www.youtube.com/watch?v=4gKpJnLL-F4



