फाइनेंस कंपनी से ठगी का पर्दाफाश, महिला समूहों को लोन का झांसा देकर 21 लाख 92 हजार की धोखाधड़ी, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
Finance company fraud exposed, 21 lakh 92 thousand fraud committed by luring women groups with loan, three including a woman arrested
गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से ठगी कर 21 लाख 92 हजार की रकम उड़ाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. इस साज़िश की परतें तब खुलीं जब एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरु की और जैसे-जैसे राज खुलते गए. पूरा खेल सामने आ गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीपलखुंटा गांव की महिला पुष्पांजली मांझी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोग फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का लालच दे रहे हैं. भारत फाइनेंस कंपनी के फर्जी कर्मचारी लक्ष्मण सिंह उर्फ राकेश, महिला झटकान्ती मांझी और उसका पति प्रेम सिंह मांझी योजनाबद्ध तरीके से गांव-गांव घूमकर महिला समूहों को लोन दिलाने का झांसा दे रहे थे.
पीड़ित महिलाओं से आधार, बायोमेट्रिक, और दस्तावेज लेकर उनका लोन स्वीकृत करवाया गया. लेकिन पैसा उनके खातों से निकालकर सीधे आरोपियों ने हड़प लिया. इसी तरह 32 महिलाओं से कुल ₹21,92,828 की धोखाधड़ी की गई.
पुलिस ने धारा 318(4),3(5),316(5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले से जुड़े अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है. ताकि कहीं और भी यह गिरोह सक्रिय हो तो समय रहते कार्रवाई हो सके.
इस घटना ने जिले भर में सनसनी फैला दी है. सवाल उठ रहे हैं कि फर्जी फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को किस तरह निशाना बना रही हैं और क्या ऐसे मामलों में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. लेकिन यह भी तय है कि इस केस की परतें अभी और खुलनी बाकी हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01) प्रेमसिंग मांझी पिता लैखन मांझी उम्र 54 साल निवासी पीपलखुंटा थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद
02) झटकान्ती मांझी पति प्रेमसिंग मांझी उम्र 48 साल निवासी पीपलखुंटा थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद
03) लक्षमण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश पिता चरण सिंह ध्रुव उम्र 38 साल निवासी ग्राम धुरवागुडी थाना इंदागांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



