फिर युवक ने किया सुसाइड, एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र में 5 युवकों ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, इलाके में चिंता और मातम का माहौल
Five youths hanged themselves in the Mainpur police station area within a fortnight, creating an atmosphere of worry and mourning in the area.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवाओं के द्वारा लगातार फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटनाएं चिंताजनक रूप में देखी जा रही है. गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में फिर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. जिसकी जानकारी लगते ही बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर लग गई और इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया है. देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम आज गुरूवार को किया जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा निवासी शाहिल मंडावी उम्र 21 साल युवक ने आम के पेड़ मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. जिसकी जानकारी पुलिस चौकी नवागढ़ को दिया गया है. मालूम हो कि मैनपुर क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनो से खुदकुशी की घटनाएं बढ़ गई है. बीते हफ्ते 8 दिनों के भीतर मैनपुर क्षेत्र में चार लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी जैसे कदम उठाने के मामले सामने आ चुके है. जिसमें युवा वर्ग के ही चार युवकों ने खुदकुशी किया था. जिसमे ग्राम पंचायत मैनपुर के आश्रित ग्राम अचानपुर के 23 साल के युवक जयसिंह नागेश ने स्कूल के पीछे खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था.
इसके दो दिन पहले ग्राम शोभा मे 19 साल के युवक प्रींस ने स्टापडेम के पास फांसी लगाकर अपनि जिंदगी को खत्म कर दिया था. वही उसी हफ्ते एक मरकाम युवक ने भी खुदकुशी किया था तो ओड़िशा क्षेत्र से मैनपुरकला में पहुंचकर 38 साल के अलखचंद भक्त ने बरदुला चढ़ान के पास फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था. लगातार युवाओं के द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले सामने आने से सनसनी देखने को मिल रही है. अब फिर एक बार मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही दर्रीपारा मे एक युवक ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर अपनि जिंदगी को खत्म कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



