उड़नदस्ता दल की कड़ी कार्रवाई, 17 मामले दर्ज, 11 लाख रुपए का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त, कई ट्रेक्टर-बोलेरो पिकअप वाहन जप्ती, मचा हड़कंप

Flying squad takes strict action, registers 17 cases, seizes 441 quintals of illegal paddy worth Rs 11 lakh, seizes several tractor-Bolero pickup vehicles, creates panic

उड़नदस्ता दल की कड़ी कार्रवाई, 17 मामले दर्ज, 11 लाख रुपए का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त, कई ट्रेक्टर-बोलेरो पिकअप वाहन जप्ती, मचा हड़कंप

गरियाबंद/देवभोग-अमलीपदर : गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था.
21 नवम्बर 2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को खबर मिली कि उड़िसा प्रांत से अवैध तरीके से धान बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है. जिसकी तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था. चेकिंग के दौरान 68 कट्टा अवैध धान परिवहन करते बोलेरो नम्बर CG23 L 2164 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया. इसी तरह पिछले 15 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन और बिक्री करते अलग-अलग कुल 12 मामलों में 652 कट्टा अवैध परिवहन और बिक्री करते हुए पकड़ा गया. धान के परिवहन एवं बिक्री करने के बारे में वैध कागजात मांगने पर किसी भी तरह का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के बारे में पिछले 15 दिनों में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया.
जप्तधान
कुल 12 चार पहिया वाहनों में 652 कट्टा धान जप्त
विगत 15 दिनों में अवैध धान परिवहन करते जप्त वाहन
01) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 पीएम 4713
02) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी-04 जे.बी. 2167
03) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-23 जे. 7136
04) बोलेरो पिकअप नम्बर ओ.डी 24 के. 1584
05) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-25 4232
06) बोलेरो पिकअप नम्बर ओ.आर. 21 डी. 6055
07) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-04 जेबी. 2505
08) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-07 एव्ही. 4930
09) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-18 एम. 0736
10) बोलेरो पिकअप नम्बर ओ.डी.-24 एल. 4514
11) बोलेरो पिकअप नम्बर सीजी.-23 एल.2164
12) ट्रेक्टर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

धमतरी : धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में इस वर्ष धान खरीदी सुव्यवस्थित एवं सुचारु रुप से जारी है. समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध तरीके से धान का भण्डारण एवं परिवहन कर खरीदी केन्द्रों में विक्रय किए जाने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. इसमें राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं.
गठित ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए 17 अक्टूबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत 17 मामले दर्ज किए गए हैं. इस अवधि में कुल 784 क्विंटल अवैध धान जप्त कर लगभग 16 लाख 54 हजार रुपये का धान सुरक्षित रखा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

कबीरधाम-रेंगाखार : कबीरधाम जिले में उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए कुल 441 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है. जिसका अनुमानित मूल्य 11 लाख रुपए से ज्यादा है. उड़नदस्ता दल ने पहले ग्राम धवईपानी में वाहन नम्बर UP70 LT 8737 से करीब 391 क्विंटल अवैध धान जब्त किया.
पूछताछ में पाया गया कि यह धान मध्यप्रदेश से लाया गया था. लेकिन इसे अन्य राज्य में ले जाने के लिए आवश्यक मंडी अनुज्ञा पत्र और अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. इस कारण उड़नदस्ता दल ने वाहन और धान दोनों को जब्त कर चिल्फी थाना के सुपुर्द कर दिया.
इसी तरह ग्राम रेंगाखार में वाहन नम्बर CG09 JC 0268 से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया. जांच में पाया गया कि यह धान भी मध्यप्रदेश से लाई गई थी और इसके साथ कोई वैध दस्तावेज नहीं था. दल ने वाहन और धान को जब्त कर रेंगाखार थाना को सौंपा.
ग्राम चिल्फी में भी वाहन नम्बर MP50 G 2863 से 25 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया. वाहन चालक और मालिक से पूछताछ में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके. यह धान भी मध्यप्रदेश से लायी गई थी. इसे भी जब्त कर चिल्फी थाना के सुपुर्द किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t