नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार का कहर, पोल से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

High speed wreaks havoc on National Highway 53, car collides with pole, three youths, including two brothers, die on the spot, one is in critical condition.

नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार का कहर, पोल से टकराई कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

आरंग : नेशनल हाईवे‑53 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला. आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार टाटा विस्ता कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पोल से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की कार टाटा विस्ता CG04 HD 2156 में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे. वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित पारागांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराई और फिर खंभे से जा भिड़ी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
इस दर्दनाक हादसे में हर्ष कुमार देवांगन पिता जमुना प्रसाद उम्र 21 साल निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग; राहुल देवांगन पिता जमुना प्रसाद उम्र 20 साल निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग और थानू सतनामी उम्र 22 साल निवासी ओड़का, आरंग की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं मिथलेश धीवर पिता संतराम धीवर उम्र 23 साल निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक सभी युवक कम उम्र के थे. जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB